Inauguration of Memorial Hall at Bakhorapur Kali Temple with Unveiling of Statues बखोरापुर : मेमोरियल हॉल का उद्घाटन, प्रतिमाओं का अनावरण , Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsInauguration of Memorial Hall at Bakhorapur Kali Temple with Unveiling of Statues

बखोरापुर : मेमोरियल हॉल का उद्घाटन, प्रतिमाओं का अनावरण

बखोरापुर काली मंदिर में नवनिर्मित मेमोरियल हॉल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष यज्ञनारायण तिवारी, द्वारिका सिंह, आचार्य किशोर कुणाल और सोनाझरी देवी की प्रतिमाओं का अनावरण हुआ। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 7 Sep 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
बखोरापुर : मेमोरियल हॉल का उद्घाटन, प्रतिमाओं का अनावरण

-बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष स्व. यज्ञनारायण तिवारी, द्वारिका सिंह, आचार्य किशोर कुणाल और बीडी सिंह की माता सोनाझरी देवी की प्रतिमाओं का अनावरण बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बखोरापुर काली मंदिर के प्रांगण में नवनिर्मित मेमोरियल हॉल का उद्घाटन रविवार को किया गया। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी, समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी और पद्मश्री स्व आचार्य किशोर कुणाल की पत्नी अनीता कुणाल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसमें बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष स्व. यज्ञनारायण तिवारी, द्वारिका सिंह, आचार्य किशोर कुणाल और बीडी सिंह की माता सोनाझरी देवी की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया।

मेमोरियल हॉल बहुत ही सुंदर तरीके से बनाया गया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंजनी सिंह के नेतृत्व में जियालाल ठाकुर, सोनी पांडे, मोनू राजा सहित बड़ी संख्या में कलाकारों ने हिस्सा लिया। मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मौर्या होटल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सह बखोरापुर काली मंदिर के अध्यक्ष बीडी सिंह ने किया। संचालन मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल और धन्यवाद ज्ञापन मुख्य सलाहकार लक्ष्मण तिवारी ने किया। आगंतुक अतिथियों को मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और रविशंकर सिंह ने माता की चुनरी और बुके दे सम्मानित किया। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि जय मां काली बखोरापुर वाली का झंडा पूरे विश्व में बुलंद है। यहां दर्शन करने हेतु पूरे देश-विदेश से लोग आ रहे हैं। यह भोजपुर और बिहार वासियों के लिए गर्व की बात है। वरीय जदयू नेता छोटू सिंह, पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक अजीत सिंह, सनय कुणाल भी थे। सांसद चौधरी ने बताया कि हमारे ससुर आचार्य किशोर कुणाल ने धर्म के बीच उपजे विवाद को खत्म करने का बहुत अच्छा कार्य किया था। वे मंदिरों में दलित पुजारी को रखने का भी समर्थन किया था ताकि आपस में सामंजस्य बना रहे। उन्होंने महावीर मंदिर के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, जो कि हमेशा लोगों के बीच यादगार बना रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामनाथ चौरसिया, सत्येंद्र सिंह, कंचन, गोल्डन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।