Ara News: यूपी से पटना जा रही आठ लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त, चार को जेल

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: -सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, उत्तर प्रदेश से अलग-अलग दो चारपहिया वाहनों से पटना जा रही आठ लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब श

Ara News: यूपी से पटना जा रही आठ लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त, चार को जेल

Ara News: -सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश के नेतृत्व में हुई कार्रवाई आरा, हमारे संवाददाता। उत्तर प्रदेश से अलग-अलग दो चारपहिया वाहनों से पटना जा रही आठ लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब शनिवार को बक्सर-पटना फोरलेन पर वाहन जांच के दौरान जब्त की गई। इस दौरान मौके से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर देर शाम जेल भेज दिया गया। उत्पाद विभाग की टीम की इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। टीम का नेतृत्व सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश की ओर से किया गया। सहायक उत्पाद आयुक्त को गुप्त सूचना मिली कि दो चारपहिया वाहनों से भारी मात्रा में यूपी से पटना अवैध विदेशी शराब की खेप जा रही है।

छापेमारी की प्रक्रिया

इसके बाद उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद्र, दारोगा शिवम कुमार झा और राजकुमार कुमार राजा की छापेमारी टीम बनाई गई। टीम ने बक्सर- पटना फोरलेन पर सारंगपुर मोड़ और सनदिया ओवरब्रिज के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान दोनों वाहनों की तलाशी के दौरान तहखाने से शराब जब्त की गई। मौके से गाजीपुर के तस्कर छोटू बिंद, चंद्रमान कुमार, पटना के हरेराम सिंह और राज सिंह को गिरफ्तार किया गया। सहायक उत्पाद आयुक्त की ओर से बताया गया कि मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की ओर से अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्रश्नोत्तर

✦कितनी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की गई?−
आठ लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब जब्त की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: यूपी से पटना जा रही आठ लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त, चार को जेल