ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराबुलेट ने बादल को पछाड़ा, बिजली रानी रही तीसरे नंबर पर

बुलेट ने बादल को पछाड़ा, बिजली रानी रही तीसरे नंबर पर

भोजपुर के गड़हनी प्रखंड के काउप गांव में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला स्तरीय महेन्द्र सिंह घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें अगिआंव प्रखंड के बेरथ निवासी मनोज सिंह के बुलेट राजा नाम...

बुलेट ने बादल को पछाड़ा, बिजली रानी रही तीसरे नंबर पर
गड़हनी | हिन्दुस्तान टीमThu, 14 Feb 2019 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर के गड़हनी प्रखंड के काउप गांव में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला स्तरीय महेन्द्र सिंह घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें अगिआंव प्रखंड के बेरथ निवासी मनोज सिंह के बुलेट राजा नाम के घोड़े ने सबसे तेज दौड़ लगा बाजी मार ली। उसने अगिआंव के खरैचा निवासी रामबदन सिंह के घोड़े बादल को पछाड़ा। गड़हनी के भेड़री निवासी हरगोविंद सिंह की घोड़ी बिजली रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन राउंड तक चली प्रतियोगिता में जिले भर के कुल 26 घोड़ों ने भाग लिया। तीन ग्रुप से प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे घोड़ों को फाइनल में दौड़ाया गया।  पुरस्कार वितरण स्थानीय पूर्व मुखिया ओम नारायण साह, आयोजक महेन्द्र सिंह व मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संचालन सुअरी निवासी विनोद सिंह हथी वाले ने किया। 

पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए घुड़दौड प्रतियोगिता के उद्घाटनकर्ता पूर्व मुखिया सह शिक्षक ओमनारायण साह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सौहार्द व भाईचारा का माहौल कायम होता है। वहीं युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा मिलती है। विनोद सिंह ने कहा कि इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता के बहाने हजारों लोगों की मुलाकात एक स्थान पर हो जाती है। आयोजक महेन्द्र सिंह ने कहा कि हम खेल प्रेमी हैं। काम करते हुए भी अपना पूरा जीवन खेल में बिताने की लालसा रखते हैं। निर्णायक मंडल में चन्द्रमा सिंह, सरथुआ से रंगनाथ सिंह, मोलन मुखिया, योगेंद्र राम, लव कुमार सहित 11 सदस्य थे। उपस्थित लोगों में चंद्रमा सिंह, मोहन राम, सरपंच योगेन्द्र राम सहित अन्य थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें