होली मिलन : अखंड करणी पार्टी ने रखी राजनीतिक दृष्टि

Mar 02, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

बड़हरा के बबुरा गांव में क्षत्रिय करणी सेना और अखंड करणी पार्टी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। डॉ. अनिल कुमार सिंह ने राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका उद्देश्य वंचित वर्गों को अधिकार दिलाना है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को मूल अधिकार बनाने का लक्ष्य रखा।

होली मिलन : अखंड करणी पार्टी ने रखी राजनीतिक दृष्टि

बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के बबुरा गांव में रविवार को क्षत्रिय करणी सेना एवं अखंड करणी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करणी सैनिकों के साथ स्थानीय सनातनी समाज के लोगों ने भाग लिया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शक्तिपुत्र डॉ. अनिल कुमार सिंह ‘अनल’ ने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। डॉ. सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन वर्गों को संवैधानिक अधिकार प्राप्त है, उनसे कोई अधिकार नहीं छीना जाएगा, बल्कि जो अब तक वंचित हैं, उन्हें समान अवसर दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी हर स्तर का चुनाव लड़ेगी और अवसर मिलने पर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार को मूल अधिकार बनाने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने 100 प्रतिशत शिक्षा, रोजगार एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का लक्ष्य भी रखा। कार्यक्रम में दीनानाथ सिंह, कान्हा सिंह, प्रदीप सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।