Ara News: आरा : राॅयल इंग्लिश स्कूल भकुरा में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम
Ara News: आरा। राॅयल इंग्लिश स्कूल भकुरा में हिंदी दिवस पर निबंध, भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य सतीश कुमार राय ने भारतीय संघ की विविधताओं पर प्रकाश डाला। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सरल हिंदी में किताबों का अनुवाद करने की आवश्यकता बताई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

Ara News: आरा। राॅयल इंग्लिश स्कूल भकुरा में सोमवार को हिंदी दिवस पर निबंध, भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें राॅयल पब्लिक स्कूल, मथुरापुर कोईलवर के छात्रों एवं शिक्षकों ने भी शिरकत किया।
कार्यक्रम का आरंभ
कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य सतीश कुमार राय ने कहा कि भारतीय संघ विविधताओं से भरपूर है और यहां सैकड़ों प्रकार की भाषाएं एवं बोलियां प्रचलन में हैं। ऐसे में देश को भाषा के आधार पर एक सूत्र में बंध कर रखना काफी कठिन कार्य है। संविधान निर्माताओं ने इसी समस्या को दूर करने के लिए आठवीं अनुसूची में कुल 14 मुख्य भाषाओं को शामिल किया था, जो समय के साथ बढ़कर वर्तमान में 22 हो गयी है। इन सभी भाषाओं के बीच हिंदी सर्वाधिक बोली जाती है जो प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक स्तर तक देखा जाए तो लगभग 60 प्रतिशत लोग बोल एवं समझ लेते हैं अतः हिंदी देश को एक सूत्र में बांधे रखने में सक्षम है। आज सरकार को हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सभी अच्छी किताबों को सरल हिंदी में अनुवादित कराकर उपलब्ध कराना चाहिए जिससे बच्चों में पढ़ाई के साथ संवेदना का समावेश हो सके तथा बच्चों में स्वतंत्र रूप से सोचने की क्षमता का विकास हो सके।
प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन
निबंध प्रतियोगिता में शिवम कुमार सिंह, आंचल सिंह, कृतिका पाण्डेय, जिशान खान, सौरभ कुमार ठाकुर, अनामिका, रचना, खुशी प्रिया और पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवानी कुमारी, साना अफरीन, आराधना, आयुष, सौरभ तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी, अमन कुमार, अनु गुप्ता एवं सादिया अफरीन ने बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, रमेश कुमार राय, श्रीकांत सिंह, नंदिनी कुमारी, सारिका कुमारी, खुशी कुमारी और अन्य ने प्रमुख भूमिका निभाई।

