भोजपुर : मनपसंद युवती से बात करने और विवाह की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया युवक

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के गुलज़ारपुर में एक युवक ने अपनी मनपसंद युवती से बात करने और विवाह की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसके भाई द्वारा बातचीत में बाधा डालने के कारण युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस ने करीब चार घंटे की मेहनत के बाद युवक को नीचे उतारा।

भोजपुर : मनपसंद युवती से बात करने और विवाह की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया युवक

सहार में बुधवार सुबह चला हाई वोल्टेज ड्रामा प्यार में पागल युवक मोबाइल टावर पर चढ़ घंटों तांडव किया सहार (भोजपुर), ( एहराज अहमद की रिपोर्ट)। भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के गुलज़ारपुर में बुधवार की सुबह एक युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। युवक अपनी मनपसंद युवती से बात करने और विवाह की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान महेश कुमार उर्फ मंटू के रूप में हुई है, जो गुलज़ारपुर का निवासी बताया जा रहा है। उसकी शादी एक युवती से तय हुई थी और दोनों के बीच नियमित बातचीत होती थी।

बताया गया कि युवती के भाई को यह बात पसंद नहीं थी, इसलिए उसने अपनी बहन का मोबाइल तोड़ दिया।

पुलिस और स्थानीय लोग

बाद में जब युवक ने दूसरे नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो युवती के भाई ने बात कराने से इनकार कर दिया और रिश्ता तोड़ने की धमकी भी दी। इसी बात से परेशान होकर मंटू बुधवार तड़के करीब तीन बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश करती रही। घटना देखने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और वीडियो व फोटो बनाते रहे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को भरोसा दिलाया कि उसे युवती से मिलवाया जाएगा। इसके बाद वह टावर से नीचे उतरा। युवक के सुरक्षित उतरने के बाद परिजनों और प्रशासन ने राहत की सांस ली.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में युवक का नाम क्या है?
युवक का नाम महेश कुमार उर्फ मंटू है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।