Ara News: गायक लोग अश्लील मुक्त गीत संगीत का माहौल बनायें : रघुपति यादव
Ara News: आरा के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पंडितपुर गांव में सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजद नेता रघुपति यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने समाज में सांस्कृतिक विरासत को बचाने और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Ara News: आरा। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पंडितपुर गांव में सावन की दूसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजद नेता रघुपति यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने मंच पर उपस्थित सभी कलाकार बंधुओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम समिति के सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथि रघुपति यादव को अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राजद नेता रघुपति यादव ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। मैं हमेशा अपने क्षेत्र की जन समस्याओं और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे समर्पित हूं। बिना आराम किए जनसेवा करना ही मेरे जीवन का उद्देश्य है।
उन्होंने आगे कहा कि जहां भी जरूरत महसूस हो, आप लोग निसंकोच हमें याद कीजिए। मैं मरते दम तक आप लोगों के साथ खड़ा रहूंगा। कलाकार साथियों से आग्रह है कि समाज में अश्लीलता मुक्त गीत-संगीत पहुंचाने का काम करें, तभी हमारा समाज बचेगा। इस मौके पर कमीटी में गायक कन्हैया लाल यादव, अंकुर पांडेय रोहित यादव, मनोरंजन पांडेय,छोटू यादव, विश्वकर्मा भाई, राजू रसिला ,अभिषेक, सचिन,गोरख मौजूद रहे। अन्य लोगों में मनीष कुमार,भीम यादव, अरुण यादव,रामू यादव सत्यदेव यादव मौजूद रहे


