एसएन मेमोरियल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गौरव और संस्कृति का संगम
फोटो 1 : कांग्रेस मैदान में एस. एन. मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते अतिथि श्रम मंत्री संजय टाइगर, विधायक राघवेंद्र प्रताप और अन्य।

आरा। शहर के कांग्रेस मैदान में एस. एन. मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्य, अनुशासित और सांस्कृतिक वातावरण में हुआ। यह समारोह शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बन गया। मुख्य अतिथि श्रम मंत्री संजय सिंह टाइगर रहे। इस अवसर पर पीएसएसीडब्ल्यूए के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. सैयद शामली अहमद, सांसद उपेंद्र कुशवाहा, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संदेश विधायक राधाचरण साह, तरारी विधायक विशाल प्रशांत, अगिआंव विधायक महेश पासवान, शाहपुर विधायक राकेश ओझा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मेयर इंदु देवी, डीएम तनय सुल्तानिया, पूर्व विधायक आशा देवी, पूर्व आईएएस उदय कुमार सिंह, एसएनएम के चेयरपर्सन सुरेंद्र सिंह भी रहे।
विद्यालय की निदेशक डॉ. स्मिता सिंह, जन्मेजय सिंह, प्राचार्य राजवीर सिंह, धीरज कुमार, अमित कुमार, उत्तम कुमार और संतोष कुमार ने सभी अतिथियों को पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी विद्यालय के लिए अपना संदेश भेजा था। विद्यार्थियों ने भारत की विविध संस्कृति को एक मंच पर सजीव रूप में प्रस्तुत किया। दादाजी की छड़ी नाटक ने भावपूर्ण संदेश दिया। शाम शानदार प्रस्तुति ने रंग, संगीत और ऊर्जा से पूरे वातावरण को उत्सव में बदल दिया। बिहारी हैं जी...प्रस्तुति ने स्थानीय संस्कृति, गौरव और आत्मसम्मान को जीवंत कर दिया। समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेल उपलब्धि, सांस्कृतिक प्रतिभा एवं अनुशासन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


