Ara News: सरकारी जमीन से अतिक्रमणकरियों का हटेगा घर

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: पुलिस बल के पहुंचने पर जमीन पर लाल झंडे गाड़कर टेंट लगाकर बैठे रहे ग्रामीण, लेकिन भूमिहीन परिवारों का कहना है कि जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था अवास आदि का नहीं हो जाता है, तब तक

Ara News: सरकारी जमीन से अतिक्रमणकरियों का हटेगा घर

Ara News: पुलिस बल के पहुंचने पर जमीन पर लाल झंडे गाड़कर टेंट लगाकर बैठे रहे ग्रामीण

शाहपुर में सरकारी आदेश

शाहपुर, निसं। न्यायालय के आदेश और बिहार सरकार के सचिव के आदेश पर शाहपुर सीओ जमीन से कब्जा दिलाने के लिए पुलिस बल के साथ शनिवार को नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर एक में एजेंसी के समीप पहुंचे। कब्जा जमाये गरीब भूमिहीन अतिक्रमणकारी सीओ आनंद प्रकाश सहित पुलिस बल के पहुंचने पर जमीन पर लाल झंडे गाड़कर टेंट आदि लगाकर बैठे रहे। सीओ ने गरीब भूमिहीन परिवारों से कहा कि सरकारी जमीन से मुक्त कराने को लेकर मिले आदेश पर आया हूं। दूसरी जगह बिलौटी में जमीन पर सभी नौ चिन्हित परिवारों को घर बनाने के लिए पर्चा निर्गत किया गया है। लेकिन भूमिहीन परिवारों का कहना है कि जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था अवास आदि का नहीं हो जाता है, तब तक मोहलत दी जाए। उनका कहना है कि 50 वर्षों से अधिक जमीन पर अपना अशियाना बनाकर रह रहे हैं। इस पर सीओ ने बताया कि ऊपर का आदेश है, जबकि इस मामले में अतिक्रमण किए गए गरीब भूमिहीन नौ परिवारों ने भी उच्च न्यायालय में अपील दर्ज कराने का अनुरोध किया है। लेकिन, न्यायालय की ओर से अब कोई रोक आदि का आदेश नहीं निकाला गया है। इस मामले के संज्ञान में आने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता उत्तम प्रसाद ने भी सीओ के पास पहुंचकर वैकल्पिक व्यवस्था तक सीओ आनंद प्रकाश से मोहलत की मांग की। लेकिन, सीओ ने कहा कि जब तक कोई वरीय डीएम या सचिव स्तर तक की तरफ से कोई आदेश नहीं होगा, तब तक कारवाई जारी रहेगा। कार्रवाई व अतिक्रमण हटाने को लेकर सभी गरीब भूमिहीन परिवार के लोगों ने सीओ कार्यालय पहुंचकर सीओ से मांग की। इसे लेकर कुछ देर तक आफरा तफरी का महौल कायम हो गया था। सीओ और पुलिस ने परिवारों को समझाया-बुझाया। तब अपने-अपने घर गए。

सामान्य प्रश्न

✦क्यों पुलिस बल शाहपुर में पहुँची?−
पुलिस बल शाहपुर में जमीन से कब्जा दिलाने के लिए न्यायालय और सरकार के आदेश पर पहुँची।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: सरकारी जमीन से अतिक्रमणकरियों का हटेगा घर