ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरा बाबा गणिनाथ की जयंती पर देवी जागरण

बाबा गणिनाथ की जयंती पर देवी जागरण

गड़हनी शिव मंदिर पुरानी बाजार स्थित परम पूज्य बाबा संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज की 33वीं जयंती अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा गडहनी मनायी...

 बाबा गणिनाथ की जयंती पर देवी जागरण
हिन्दुस्तान टीम,आराMon, 10 Sep 2018 02:36 PM
ऐप पर पढ़ें

गड़हनी शिव मंदिर पुरानी बाजार स्थित परम पूज्य बाबा संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज की 33वीं जयंती अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा गडहनी मनायी गयी। इस मौक़े पर शनिवार की रात 10 बजे से देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें लोग झूमते नजर आये। राजा भोजपुरिया, दीपक तिवारी, गोलू तूफान, रितेश सिंह, सोनी पांडेय, इरफान साजन सहित दर्जनों कलाकारों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संचालन उद्घोषक बादल राज ने किया। इस मौके पर पूजा अध्यक्ष बनारसी प्रसाद, मुखिया तस्लीम आरिफ, बच्चन प्रसाद, पूजा संचालनकर्ता यमुना प्रसाद, राजेन्द्र गुप्ता, कृष्णा प्रसाद,विष्णु जी गुप्ता,शिवजी प्रसाद गुप्ता, अवधबिहारी प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, अरविन्द गुप्ता,पूर्व मुखिया ओमनारायण साह,टुनटुन बाबा,उपेन्द्र केशरी,बुधन जी,भिखारी,धर्मेन्द्र गुप्ता, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें