ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराभोजपुर में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेमी भी घर में मृत मिला

भोजपुर में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेमी भी घर में मृत मिला

टीमभोजपुर में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे गर्दन में गोली मारी गई है। उसका शव शनिवार की सुबह तीयर थाना क्षेत्र के योगीबीर गांव के खलिहान में पुआल के टाल के बीच मिला। शव अर्धनग्न हालत...

भोजपुर में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेमी भी घर में मृत मिला
हिन्दुस्तान टीम,आराSun, 19 Jan 2020 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे गर्दन में गोली मारी गई है। उसका शव शनिवार की सुबह तीयर थाना क्षेत्र के योगीबीर गांव के खलिहान में पुआल के टाल के बीच मिला। शव अर्धनग्न हालत में मिला। इससे दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। शव के पास से युवती के कपड़े व चप्पल बरामद की गई है। पिस्टल का एक खोखा भी मिला है। युवती की हत्या के बाद उसके कथित प्रेमी का भी अपने घर में ही पंखे से शव लटका मिला है। वह तीयर थाना क्षेत्र के ही कमरियांव गांव का रहने वाला मुकेश कुमार था। वह बीएससी का छात्र बताया जा रहा है। उसके पिता रिटायर फौजी हैं। घटना के बाद से उनका लाइसेंसी पिस्टल भी गायब है। मृत युवती बगल के एक गांव की रहने वाली है। वह इंटर की छात्रा बताई जा रही है। दोनों के गांव और घटनास्थल अगल-बगल हैं। हालांकि हत्या व प्रेमी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

रात डेढ़ बजे तक होती रही बात, सुबह में कर दी गयी हत्या

भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के योगीवीर गांव में युवती की हत्या का राज परत—दर—परत खुलने लगा है। कमरियांव गांव निवासी युवती के प्रेमी के मोबाइल की सीडीआर के आधार पर पुलिस हत्या के कारणों तह तक पहुंच चुकी है। मोबाइल सीडीआर की जांच में पुलिस को दोनों के बीच बात होने की जानकारी भी मिली है। पुलिस के अनुसार शुक्त्रवार की रात करीब डेढ़ बजे तक दोनों के बीच बात हुई है। एसपी सुशील कुमार ने इसकी पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि जांच के क्त्रम में छात्र के मोबाइल का टावर का लोकेशन घटनास्थल पर मिला है। उन्होंने बताया कि अबतक की जांच में युवती व कमरियांव गांव निवासी मृत युवक के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आयी है। दोनों के घरवालों को भी इस बात की जानकारी थी। युवती के घरवालों ने इसे देखते हुये उसकी पढ़ाई भी छुड़ा दी थी।

आठवीं क्लास से ही दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस की अबतक की जांच के अनुसार दोनों के बीच आठवीं क्लास से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों सिकरिया गांव के मिडिल स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। बाद में युवती यादवपुर इंटर कालेज में चली गयी, जबकि युवक डुमरांव के कालेज में बीएससी की पढ़ाई करने लगा।

युवक के दोस्तों से भी पुलिस ने की पूछताछ, परिजनों को पिस्टल खोजने को कहा

युवती की हत्या व छात्र की मौत के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सहित अन्य अफसरों ने युवक के कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की। इस दौरान पूछा गया कि खुदकुशी की सूचना के बाद देखने क्यों नहीं गये। साथ ही दोस्तों का मोबाइल नम्बर भी लिया गया। वहीं मृत युवक के परिजनों से भी पूछताछ की गयी और गायब पिस्टल खोजने की बात कही गयी। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के पिता व रिटायर फौजी रामजनम सिंह के पास तीन हथियार हैं। इनमें बंदूक, पिस्टल व रायफल है। लेकिन पिस्टल गायब है। वहीं उसी तरह की पिस्टल का खोखा युवती के शव के पास से मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें