गैस की कमी नहीं, धैर्य बरतें और अफवाहों न दें ध्यान : डीएम
-जिले के उपभोक्ताओं का वितरक रखें ख्याल, नहीं होनी चहिए किसी तरह की परेशानी, स की किल्लत होने की खबर की कराई जाएगी जांच

-जिले के उपभोक्ताओं का वितरक रखें ख्याल, नहीं होनी चहिए किसी तरह की परेशानी -गैस की किल्लत होने की खबर की कराई जाएगी जांच, अनियमितता बर्दायत नहीं होगी आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के विभिन्न प्रखंड इलाकों में रसोई गैस की किल्लत की खबर से लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया है। उपभोक्ता बिना जाने-समझे सीधे गैस एजेंसियों तक सिलेंडर रिफिल कराने पहुंच जा रहे हैं। इन सभी खबरों को लेकर गुरुवार को डीएम ने लोगों से धैर्य बनाये रखने की अपील की है। डीएम का कहना है कि जिले में कहीं भी गैस कि किल्लत नहीं है। सबको समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध होगा।
डीएम ने निर्देश दिया है कि गैस एजेंसियों की सघन जांच कर कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि मिल रही सूचनाओं के आधार पर यह जानकारी सामने आई है कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी गैस के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग और गैस सिलेंडर की प्राप्ति को लेकर लाभुकों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कालाबाजारी की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है। स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में एलपीजी गैस की बिक्री व वितरण में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी, अधिक मूल्य वसूली और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए गैस एजेंसियों की जांच को लेकर प्रखंडवार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि गुरुवार से अपने प्रखंड क्षेत्र में संबंधित गैस एजेंसियों की संयुक्त रूप से सघन जांच करेंगे और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। कहा है कि यदि किसी गैस वितरक अथवा व्यक्ति की ओर से एलपीजी गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, जमाखोरी या अनियमित बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध संबंधित धारा के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित पदाधिकारी जांच के बाद की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। इसके अतिरिक्त सभी एसडीओ को अपने अनुमंडल क्षेत्र में गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया है। -------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


