ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरागड़हनी : चौथे दिन 183 लोगों ने भरा नामांकन पत्र

गड़हनी : चौथे दिन 183 लोगों ने भरा नामांकन पत्र

गड़हनी। एक संवाददाता खंड मुख्यालय गड़हनी में हो रहे पंचायत चुनाव-2021 के लिए नामांकन के दौरान बुधवार को चौथे दिन 183 लोगों ने अपने नाम का पर्चा दाखिल किया। हर रोज सबसे ज्यादा भीड़ वार्ड सदस्य...

गड़हनी : चौथे दिन 183 लोगों ने भरा नामांकन पत्र
हिन्दुस्तान टीम,आराWed, 27 Oct 2021 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गड़हनी। एक संवाददाता

स्थानीय प्रखंड मुख्यालय गड़हनी में हो रहे पंचायत चुनाव-2021 के लिए नामांकन के दौरान बुधवार को चौथे दिन 183 लोगों ने अपने नाम का पर्चा दाखिल किया। हर रोज सबसे ज्यादा भीड़ वार्ड सदस्य के काउंटर पर देखने को मिल रही है। विभिन्न पंचायतों के भिन्न-भिन्न पदों के लिए अब तक 856 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन में शेष दो दिन रह गए हैं। वहीं लगभग 1300 से ज्यादा लोग नाजिर रसीद कटवा चुके हैं। नामांकन के दौरान स्थानीय प्रखण्ड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। बुधवार को मुखिया के लिए 12 सरपंच -16 पंचायत समिति सदस्य -11 ग्राम कचहरी पंच -47 ग्राम पंचायत सदस्य -97 कुल 183 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। दूसरे-तीसरे दिन की अपेक्षा चौथे दिन कम भीड़-भाड़ देखा गया, जिससे मुख्यालय में काम कर रहे कर्मी भी थोड़े राहत की सांस ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें