पंपों पर सामान्य दिनों से डेढ़ से दोगुनी खपत बढ़ने से पेट्रोल का बढ़ा संकट

Newswrap हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

आरा जिले में पेट्रोल और डीजल की अचानक मांग बढ़ गई है, जिसके कारण पंपों पर भीड़ और तेल की कमी हो रही है। प्रशासन ने स्थिति को सामान्य करने के लिए उपाय किए हैं, लेकिन कई पंपों पर तेल खत्म हो गया है। गड़हनी में भी ईंधन संकट बना हुआ है और लोग परेशानी में हैं।

पंपों पर सामान्य दिनों से डेढ़ से दोगुनी खपत बढ़ने से पेट्रोल का बढ़ा संकट

-तेल संकट और चुनाव बाद मूल्य वृद्धि की चर्चा से स्थिति बिगड़ी, तीसरे दिन कुछ राहत -पेट्रोल के लिए आरा से जिलेभर के पंपों पर तीसरे दिन भी रही भीड़, कई पर पेट्रोल खत्म -जिले के 15 पेट्रोल पंप बुधवार को भी बंद रहे, नहीं पहुंचा तेल, जिससे बढ़ी परेशानी आरा, हमारे संवाददाता। आरा शहर समेत जिले भर के पंपों पर बीते तीन दिनों में अचानक सामान्य दिनों से डेढ़ से दो गुना अधिक पेट्रोल और डीजल की खपत बढ़ गई है। इसके पीछे अधिक लग्न के बीच तेल का संकट और चुनाव बाद मूल्य वृद्धि की चर्चा काफी हद तक जिम्मेवार रही। हालांकि बीते सोमवार और मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को थोड़ी राहत मिली। बावजूद इसके पेट्रोल और डीजल के लिए पंपों पर तीसरे दिन भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भीड़ रही। हर जगह पुलिस बल की मौजूदगी में कतारबद्ध होकर गाड़ियों में तेल दिलवाया जा रहा था। फिर भी आरा शहर के शहीद भवन के समीप स्थित पेट्रोल पंप समेत कुछ और पंपों पर शाम होते-होते पेट्रोल खत्म हो गया। इस कारण इसे बंद कर दिया गया। वहीं मोती सिनेमा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिलों में लाइन लगाकर पेट्रोल दिया जा रहा था। हालांकि पहले की अपेक्षा भीड़ कम दिखी। तेल कंपनियों की ओर से तेल की आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण जिले के 15 पेट्रोल पंप बंद रहे। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था को ले दंडाधिकारी और पुलिस बल मुस्तैद रहे। आम लोगों के बीच इस स्थिति को लेकर जगह-जगह कई तरह की चर्चा होती रही। अगले दो से तीन दिनों में स्थिति सामान्य हो जाने की बात कही जा रही है। कई पेट्रोल पंप मालिकों और जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि कुछ तकनीकी कारणों से महीने के अंतिम दिनों में कंपनी के पोर्टल पर वितरित किया गया तेल अपडेट नहीं हो रहा था। इस कारण पेट्रोल पंपों के चालान स्वीकार नहीं हो रहे थे और आपूर्ति किया जाने वाला तेल अपलोड नहीं हो रहा था। इस वजह से आपूर्ति बाधित हो गई। साथ ही पेट्रोल पंपों पर शादी-विवाह के मौसम और अफवाहों के कारण अचानक लोग आवश्यकता से अधिक तेल लेने लगे और भारी भीड़ होने लगी। आम दिनों की तरह स्थिति नहीं रहने के कारण अधिकतर पंप पर तेल खत्म हो जा रहा है। सबसे अधिक समस्या पेट्रोल को लेकर हो रही है। डीजल की उपलब्धता अपेक्षाकृत सामान्य बताई जा रही है। - तीन तेल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों से डीएम ने पूछा स्पष्टीकरण जिले के 15 पेट्रोल पंप पर बुधवार को तेल नहीं पहुंचने और पंपों के बंद होने को लेकर डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से तीनों तेल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। बता दें कि बीते मंगलवार को कलेक्ट्रेट में तेल कंपनियों के क्षेत्रीय मैनेजर व पंप मालिकों के साथ बैठक में सभी पेट्रोल पंपों पर तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश डीएम की ओर से दिये गये थे। कहा गया था कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए समय पर तेल कंपनियों के पास ईंधन आपूर्ति हेतु इंडेंट (मांग) भेजें। साथ ही उन्होंने तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि पेट्रोल पंप संचालकों की ओर से भेजे गए इंडेंट के अनुरूप समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध रह सके। - 28 अप्रैल को जिले में आपूर्ति तेल और वितरण पेट्रोल की आपूर्ति - 2.78 लाख लीटर पेट्रोल की खपत - 1.40 लाख लीटर डीजल की आपूर्ति - 4.90 लाख लीटर डीजल की खपत - 2.50 लाख लीटर पेट्रोल पंपों की संख्या - 101 - किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत जिला आपातकालीन संचालन केंद्र से संपर्क करें: लैंडलाइन नंबर: 06182-221233 मोबाइल नंबर: 94723-98730 - गड़हनी में ईंधन संकट अभी भी बरकरार गड़हनी, एक संवाददाता। नगर पंचायत व प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बुधवार को भी जारी रही। गड़हनी नन्दन पेट्रोल पंप पर सैकड़ों बाइक व चारपहिया वाहन कतारबद्ध दिखे। प्रशासन की ओर से ईंधन को ले किए जा रहे दावे और जमीनी हकीकत अलग-अलग नजर आ रही है। कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पंपों पर सूखे टैंक, आपूर्ति का इंतजार गड़हनी-अगिआंव मोड़ स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोलियम पंप के संचालक ने बताया कि तेल नहीं मिलने से यहां सुबह में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सीमित स्टॉक होने के कारण डीजल-पेट्रोल की बिक्री नियंत्रित तरीके से की जा रही है, ताकि एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जा सके। अगले पंप पर तैनात गार्ड के अनुसार सोमवार शाम से ही तेल खत्म हो गया है, जिसके बाद से उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ रहा है। प्रशासन के देखरेख में पेट्रोल-डीजल की बिक्री गड़हनी में नंदन पेट्रोल पंप पर गड़हनी पुलिस के पदाधिकारी व जवान मिलकर सुचारू रूप से सभी उपस्थित ग्रामीणों को जरूरत के हिसाब से पेट्रोल डीजल का वितरण कराया और शांतिपूर्ण तरीके से लोगों को गंतव्य स्थान तक आने-जाने दिया। उपभोक्ता भटकने को मजबूर स्थानीय निवासी भगवान प्रसाद ने बताया कि वे गड़हनी के कई पंपों का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कहीं भी पेट्रोल नहीं मिला। पेट्रोल की तलाश में गाड़ी में बचा हुआ तेल भी खत्म हो गया, जिससे परेशानी और बढ़ गई। ईंधन संकट के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि आम जन को राहत मिल सके। -

ईंधन संकट के कारण स्थिति

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरा में पेट्रोल और डीजल की किल्लत क्यों है?
आरा में पेट्रोल और डीजल की किल्लत अधिक मांग, चुनाव बाद मूल्य वृद्धि की चर्चा और तेल आपूर्ति में बाधा के कारण है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।