पशु बांझपन शिविर में दर्जनों पशुओं का उपचार

Mar 12, 2026 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

-पशुपालकों को मुफ्त दवाओं के साथ परामर्श दिया गया, प्रखंड के नवादा गांव में पशुपालन विभाग की ओर से पशु बांझपन शिविर का आयोजन किया गया

पशु बांझपन शिविर में दर्जनों पशुओं का उपचार

-पशुपालकों को मुफ्त दवाओं के साथ परामर्श दिया गया सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के नवादा गांव में पशुपालन विभाग की ओर से पशु बांझपन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब तीन दर्जन पशुओं की जांच कर उनका उपचार किया गया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य और देखभाल से संबंधित जरूरी जानकारी भी दी गई। शिविर में सहार के पशु चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार, नारायणपुर के डॉ. उमेश प्रसाद, डॉ. अभय कुमार और सहायक सुमन कुमार की ओर से पशुओं की जांच कर बांझपन से संबंधित समस्याओं का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं के खान-पान, समय पर टीकाकरण और देखभाल के बारे में भी जानकारी दी।

पशु चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि शिविर में पशुओं का इलाज किया गया और सभी पशुपालकों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने और पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रखंड की विभिन्न पंचायतों और गांवों में बारी-बारी से इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक पशुपालकों को इसका लाभ मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।