Ara News: देव बाजार में स्टूडेंट इंस्पायर टेस्ट
Ara News: दशहरा के अवसर पर भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड स्थित देव बाजार में विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट इंस्पायर टेस्ट आयोजित किया जाएगा। विज्डम क्लासेज की ओर से होने वाली यह परीक्षा कक्षा छह से दसवीं तक के छात्रों के लिए निःशुल्क है। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना और उनकी प्रतिभा निखारना है। प्रत्येक कक्षा के शीर्ष 30 विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

Ara News: पीरो/तरारी, संवाद सूत्र। दशहरा पर तरारी प्रखंड के देव बाजार में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से स्टूडेंट इंस्पायर टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य स्थानीय छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना और उनकी बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करना है। आयोजक विज्डम क्लासेज के निदेशक सौरभ कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने बताया कि यह प्रतियोगिता कक्षा छठी से लेकर 10वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग ले सकें। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी कक्षाओं के अनुसार समय निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक कक्षा के टॉप 30 मेधावी विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। आयोजककर्ता सौरभ कुमार सिंह ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों और विद्यालयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

