ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराहत्या में चार दोस्त नामजद, एक गिरफ्तार

हत्या में चार दोस्त नामजद, एक गिरफ्तार

आपसी विवाद में दोस्तों ने ही युवक की हत्या की वारदात को दिया था अंजाम जाज ज जाज ज ज ज ज ज ज...

हत्या में चार दोस्त नामजद, एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आराSun, 25 Apr 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहिया। निज संवाददाता

बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया-बहोरनपुर पथ स्थित बबुआ ब्रह्म के समीप शनिवार की देर शाम हुई हत्या मृतक के दोस्तों ने ही की थी। आपसी विवाद में दोस्तों ने हत्या इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया है। मृतक के चचेरे भाई के बयान पर चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने अमराई नवादा गांव में छापेमारी कर अमराई नवादा निवासी राजदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। इसे लेकर गांव में कई तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस के अनुसार आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। घटना में मृतक के चचेरे भाई राजीव कुमार सिंह के बयान पर हिमांशु कुमार सिंह, कन्हैया कुमार सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि मृत युवक बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा निवासी नंदा सिंह का पुत्र गोलू सिंह अपने दोस्तों के साथ एक बाइक पर दो अन्य के साथ सवार होकर बबुआ ब्रह्म के समीप पहुंचा। वहां बाइक रोकने के बाद कुछ बात को लेकर आपस में बहस हुई। इसके बाद गोली मार उसके दोस्त फरार हो गये। इलाज के दौरान आरा में उसकी मौत हो गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें