90 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, बाइक जब्त
रघुवीर सिंह को उनके दो पुत्रों धर्मेंद्र सिंह और मनीष सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया। पिता-पुत्रों के पास से 35...
पीरो। एक संवाददाता
अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने 90 लीटर शराब के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने इस मामले में एक बाइक को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किये गये चारों व्यक्तियों को जेल भेजा जा रहा है। बसेयां गांव निवासी रघुवीर सिंह के दलान से शराब बेचते हुए रघुवीर सिंह को उनके दो पुत्रों धर्मेंद्र सिंह और मनीष सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया। पिता-पुत्रों के पास से 35 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। इसी थाना के लहठान पुल के समीप से बिक्रमगंज थाना के डिहरा गांव निवासी रामसेवक यादव के बाइक सवार पुत्र अरुण यादव को 55 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।