मारपीट और गोलीबारी में चार आरोपित गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

आरा में रामापुर सनदिया गांव में जमीन पर कब्जा को लेकर विवाद में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें बुटेश्वर नाथ पांडेय, रोहित कुमार, प्रिंस कुमार सिंह और राजकमल सिंह शामिल हैं। पुलिस ने 36 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

मारपीट और गोलीबारी में चार आरोपित गिरफ्तार

आरा, हि.सं.। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापुर सनदिया गांव में जमीन पर कब्जा करने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी बुटेश्वर नाथ पांडेय, रोहित कुमार, उसी थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार सिंह और राजकमल सिंह शामिल हैं। पुलिस अनुसंधान में चारों का नाम आया था। एसपी राज की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है। बता दें कि बुधवार को रामापुर सनदिया गांव में जमीन पर कब्जा करने के विवाद में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए थे।

उस दौरान जमकर मारपीट और गोलीबारी की गई थी। उस मामले में पुलिस के बयान पर दोनों पक्षों के 36 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही कार्रवाई करती हुई दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।