गरीबों के नेता थे पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह

Jan 06, 2026 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-पूर्व विधायक की 11वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ समारोह, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे धर्मपाल सिंह की 11वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को बिहिया हाईस्कूल मैदान

गरीबों के नेता थे पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह

-पूर्व विधायक की 11वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ समारोह -टाईब्रेकर में शाहाबाद एकादश ने सीवान एकादश को दो गोल से हराया -श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने मैच का किया उद्घाटन बिहिया। निज संवाददाता शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे धर्मपाल सिंह की 11वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को बिहिया हाईस्कूल मैदान में स्व. धर्मपाल सिंह स्मृति संस्थान के बैनर तले फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। उद्घाटन बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री व स्व. धर्मपाल सिंह के छोटे भाई संजय सिंह टाइगर ने किया। मौजूद लोगों ने स्व. सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। अध्यक्षता पूर्व मुखिया जनार्दन तिवारी ने की और संचालन राकेश तिवारी ने किया।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. धर्मपाल सिंह जमीन से जुड़े गरीबों के नेता थे, जो कि हमेशा गरीबों के हित में सामाजिक कार्य करते रहे। मौके पर एकदिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। शाहाबाद एकादश और सीवान एकादश के बीच रोमांचक मैच हुआ। मैच देखने के लिए हजारों लोग जुटे थे। उतार-चढ़ाव से भरे मैच में दोनों ही टीमों ने दो-दो गोल मारे, जिससे मुकाबला बराबर होने पर उसका फैसला टाईब्रेकर के माध्यम से हुआ। टाईब्रेकर में शाहाबाद की टीम दो गोल से विजयी हुई। इस तरह कप पर शाहाबाद ने कब्जा जमाया। निर्णायक की भूमिका फुटबॉल खिलाड़ी धनजी कुमार थे। मौके पर पूर्व सांसद रामा सिंह, जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश, रिटायर कृषि पदाधिकारी भरत प्रसाद सिंह, भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी, जिला पार्षद गंगाधर पाण्डेय, विवेक सिंह बबलू, जितेन्द्र परमार, पूर्व प्रमुख रामसुजान सिंह, बीडीसी शशिभूषण सिंह कई थे। समाजवादी नेता थे धर्मपाल सिंह आरा, निज प्रतिनिधि। स्व. धर्मपाल सिंह फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्ववाधान में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम कुमार मुन्नू की अध्यक्षता में पूर्व विधायक स्व धर्मपाल सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया। संचालन यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने किया। उद्घाटन जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भीम पटेल एवं लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि धर्मपाल सिंह समाजवादी नेता थे, जो समाजिक समरसता और आर्थिक विषमता के लिए सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करते रहे। जदयू जिलाध्यक्ष भीम पटेल ने कहा कि पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह 1985 में पहली बार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े, लेकिन चुनाव हार गए थे। फिर 1990 में जनता जेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और शाहपुर से चुनाव जीते। श्याम कुमार मुन्नू ने कहा कि वे हमेशा गरीब गुरबा के सेवा में लगे रहते थे। मौके पर निर्मल सिंह शक्रवार, सुरेंद्र आज़ाद, अजित सिंह, माया चंद्रवंशी, डॉ परवीन कुमार, रामजी यादव आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।