Ara News: फिनगी में पानी से घिरे गांव, मुखिया प्रतिनिधि ने दी आंदोलन की चेतावनी
Ara News: बुलाकी टोला और मखदुमपुर में नाव परिचालन की मांग, फसलें जलमग्न, मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने प्रशासन से अविलंब राहत व बचाव कार्य चलाने की मांग की है।

Ara News: बुलाकी टोला और मखदुमपुर में नाव परिचालन की मांग, फसलें जलमग्न मवेशियों के समक्ष बढ़ा चारे का गंभीर संकट, बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग
राहत सामग्री का वितरण
कल्याणपुर के बंधा में 44 बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गई पॉलीथिन शीट बिहिया। निज संवाददाता फिनगी पंचायत में जलस्तर बेहद धीमी गति से घटने के कारण स्थिति अब भी चिंताजनक बनी है। पूरा पंचायत क्षेत्र बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है और फसलें पूरी तरह डूब चुकी हैं। मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने प्रशासन से अविलंब राहत व बचाव कार्य चलाने की मांग की है। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि जलजमाव के कारण मवेशियों के सामने चारे और रहने का गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने बुलाकी टोला और मखदुमपुर में सरकारी स्तर पर नाव की व्यवस्था करने और फिनगी पंचायत को अविलंब बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नावों का परिचालन शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कल्याणपुर पंचायत के बंधा गांव में जलजमाव से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। मुखिया वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में 44 पीड़ित परिवारों को पॉलीथिन शीट मुहैया कराई गई, ताकि वे इस आपदा के समय में अपने लिए अस्थाई आश्रय बना सकें। पीड़ितों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सूखा राशन व अन्य सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।


