Ara News: बाढ़ प्रभावित तीन प्रखंडों के पांच स्कूल 29 तक बंद

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: बाढ़ प्रभावित भोजपुर जिले के तीन प्रखंडों के पांच स्कूलों को 29 अगस्त तक बंद रखने का आदेश किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार राय ने यह आदेश जारी किया है, जिसमें बाढ़ से प्रभावित विद्यालयों की सूची भी शामिल है। अन्य स्कूल खुले रहेंगे और प्रभावित स्कूलों के शिक्षकों को अन्य स्कूलों में संबद्ध किया जाएगा।

Ara News: बाढ़ प्रभावित तीन प्रखंडों के पांच स्कूल 29 तक बंद

Ara News: आरा, हिप्र.। बाढ़ प्रभावित भोजपुर जिले के तीन प्रखंडों के पांच स्कूलों को 29 अगस्त तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

स्कूलों का आदेश

डीईओ मानवेंद्र कुमार राय की ओर से कोईलवर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ज्ञानपुर, शाहपुर के इंदिरा आवासीय प्रावि बरिसवन, प्राथमिक विद्यालय शिवपुर, बड़हरा के उमवि नेकनाम टोला व प्रावि जीवा राय के टोला को 24 से 29 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों को पूर्णत: बंद करने के डीएम के निर्देश के बाद डीईओ ने आदेश जारी किया है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा

इसके बाद सभी बीईओ को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने को निर्देश दिया गया। निर्देश के बीईओ की ओर से बाढ़ प्रभावित स्कूलों की सूची मिलने के बाद समीक्षा की गयी। इसके बाद शाहपुर, बड़हरा और कोईलवर बीईओ की ओर से मिली बाढ़ प्रभावित स्कूलों की सूची के अनुसार 24 से 29 अगस्त तक बंद करने का आदेश दिया गया है।

अन्य स्कूलों की स्थिति

सूची के अलावा सभी स्कूल खुले रहेंगे। संबंधित बीईओ को निर्देश दिया गया है कि बाढ़ प्रभावित पांच स्कूलों में पदस्थापित हेडमास्टर, प्रभारी हेडमास्टर, शिक्षक व शिक्षिकाओं को छात्र-शिक्षक अनुपात को देखते हुए प्रखंड के अन्य स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए संबद्ध करेंगे। साथ ही सूची के अलावा बाढ़ से अगर अन्य कोई स्कूल प्रभावित होते है तो ऐसी स्थिति में बीईओ स्कूल की सूची डीईओ कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे ताकि कार्रवाई की जा सके.

सामान्य प्रश्न

✦बाढ़ से प्रभावित स्कूल कौन से हैं?−
बाढ़ से प्रभावित स्कूलों में कोईलवर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ज्ञानपुर, शाहपुर के इंदिरा आवासीय प्रावि बरिसवन, प्राथमिक विद्यालय शिवपुर, बड़हरा के उमवि नेकनाम टोला व प्रावि जीवा राय के टोला शामिल हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: बाढ़ प्रभावित तीन प्रखंडों के पांच स्कूल 29 तक बंद