Ara News: आरा : श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली विद्यालय से तिरंगे के रंग में रंगा आरा शहर, ‘हर घर तिरंगा’

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: आरा में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली उच्च विद्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. आदित्य तिवारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यात्रा में भाग लिया, जो देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे शहर में निकली। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया।

 आरा : श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली विद्यालय से तिरंगे के रंग में रंगा आरा शहर, ‘हर घर तिरंगा’
आरा : श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली विद्यालय से तिरंगे के रंग में रंगा आरा शहर, ‘हर घर तिरंगा’

Ara News: आरा। श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली, उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आदित्य तिवारी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक- शिक्षिका एवं कर्मियों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर ‘वंदे मातरम्’ एवं देशभक्ति के नारों के साथ निकाली गई इस यात्रा से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता-अखण्डता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।

इस यात्रा को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार, प्रतिमा कुमारी, जितेश कुमार, मो० अनस, सतीश मिश्रा, आरती कुमारी, रोजी कुमारी, सुहानी कुमारी, साहिना बेगम, प्रियंका कुमारी का भरपूर सहयोग रहा। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा हरी जी के हाता से निकलकर रेडक्रास गोलम्बर, रिसाला मैदान, रमना मैदान, अम्बेदकर चौक,नागरी प्रचारिणी, रीगल होटल, शहीद भवन होती हुई पुन: विद्यालय में सम्पन्न हुई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: आरा : श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली विद्यालय से तिरंगे के रंग में रंगा आरा शहर, ‘हर घर तिरंगा’