स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल
-आरा नगर थाना क्षेत्र के बाइपास रोड में सपना सिनेमा मोड़ की सुबह हादसा, नगर थाना क्षेत्र के आरा-पटना बाइपास रोड स्थित सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह तेज स्कॉर्पियो ने बाइक सवार...

-आरा नगर थाना क्षेत्र के बाइपास रोड में सपना सिनेमा मोड़ की सुबह हादसा -हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर की सड़क जाम -जाम के कारण आरा-पटना बाइपास रोड पर तीन घंटे तक बाधित रहा आवागमन -हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने जब्त की स्कॉर्पियो आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के आरा-पटना बाइपास रोड स्थित सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह तेज स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। इनमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना के बाद की स्थिति
जख्मी दोस्त को प्राथमिक उपचार के बाद आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद देर तक अफरा-तफरी मची रही। मृत युवक सिन्हा थाना क्षेत्र के संजोई गांव निवासी चंदेश्वर सिंह उर्फ करीमन सिंह थे। वे पेशे से चालक थे और ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी चलाते थे। इनकी बेटी सेना में तैनात है। जख्मी इनके दोस्त नवादा थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड निवासी स्व. बिहारी पांडेय के 50 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार पांडेय हैं। इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने पहले तो भाग रहे स्कॉर्पियो चालक को दबोच लिया। इसके बाद मुआवजे और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतर गये।
सड़क जाम और पुलिस की कार्रवाई
सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इससे बाइपास पर करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर नगर थाने के साथ यातायात थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगों को समझाकर जाम हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली गयी है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


