Ara News: सहार में आरा सांसद सुदामा प्रसाद का जनसंवाद कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: सहार में शनिवार को आरा सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खाद की कालाबाजारी और कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर चिंता जताई गई। किसानों ने विभिन्न समस्याएं जैसे आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएं और बिजली कटौती पर अपनी बातें रखीं।

Ara News: सहार में आरा सांसद सुदामा प्रसाद का जनसंवाद कार्यक्रम

Ara News: सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन में शनिवार को आरा सांसद सुदामा प्रसाद की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में खाद की कालाबाजारी एवं निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद मिलने की समस्या का मुद्दा पर गंभीर चिंता जताई गई। कार्यक्रम में सांसद ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से समाधान को लेकर बातचीत की। इस दौरान किसानों ने खाद की कमी, मूल्य वृद्धि और कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

समस्याएं उठाई गईं

जनसंवाद में जमीन विवाद, शिक्षा, मनरेगा, सड़क, बिजली, राशन, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, अतिक्रमण हटाने तथा आवासीय भूमि उपलब्ध कराने समेत 50 से अधिक मामलों को ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष रखा। कुछ ग्रामीणों ने खड़ाव चतुर्भुज पंचायत में पंचायत सरकार भवन के कभी नहीं खुलने की शिकायत की। वहीं, स्वास्थ्य केंद्र में दवा उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को नहीं मिलने, सहार क्षेत्र में बिजली कटौती, पुस्तकालय में किताब होने के बावजूद छात्रों को न मिलने, पशुपालन विभाग के कर्मियों के मानदेय में कटौती जैसी समस्याएं भी सामने आईं।

सांसद की पहल

जनसंवाद के दौरान 71 वर्षीय भगवान राम कोसीयर ने आवास योजना और वृद्धा पेंशन से वंचित रहने की शिकायत दर्ज कराई। सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि जिले में खाद के लिए हाहाकार मचा है और यह स्पष्ट रूप से कालाबाजारी का मामला है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे।

आंदोलन की योजना

प्रखंड सचिव ने जानकारी दी कि 24 अगस्त को खाद की कालाबाजारी के विरोध में सहार बस स्टैंड पर रोड जाम किया जाएगा, जबकि 25 अगस्त को बिजली समस्या को लेकर गुलजारपुर बिजली ग्रिड पर तालाबंदी कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रखंड सचिव दिलीप कुमार, प्रखंड संरक्षक रमेश सिंह, वरिष्ठ नेता सिद्धनाथ राम, प्रखंड प्रमुख मदन सिंह, रामदत्त राम, मो. मोबिन, कमलेश राय, मो. इमरान अली, पृथ्वी नाथ राम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦आरा सांसद सुदामा प्रसाद का जनसंवाद कार्यक्रम कब हुआ?−
यह कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: सहार में आरा सांसद सुदामा प्रसाद का जनसंवाद कार्यक्रम