किसानों को उन्नत कृषि की दी गई जानकारी
बिहिया के कटेया गांव में सोमवार को हिल इंडिया द्वारा किसान जागरूकता एवं कृषि संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक मुन्नी देवी और भाजपा नेता भुंवर ओझा ने किया। कृषि...

बिहिया। प्रखंड के कटेया गांव में सोमवार को हिल इंडिया की ओर से किसान जागरूकता एवं कृषि संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन पूर्व विधायक मुन्नी देवी और भाजपा नेता भुंवर ओझा ने किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ पीके द्विवेदी के नेतृत्व में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत कृषि हेतु जागरूक किया गया। मौके पर भाजपा जिला मंत्री अरविंद पांडेय, मुखिया शिवकुमार यादव, पूर्व मुखिया बिहारी महतो, पूर्व सरपंच राजकिशोर ओझा, रमेश कुमार, सुदामा कुमार, विकास रंजन ओझा, चंदन शर्मा, नरेन्द्र महतो सहित अन्य थे। ईकेवाईसी का लक्ष्य पूरा करने को ले चलाया अभियान पीरो, संवाद सूत्र। पीरो अनुमंडल के पीरो में 60 हजार 173, तरारी में 78 हजार 112 और चरपोखरी में 18 हजार 251 सदस्यों का पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाने और ईकेवाईसी का कार्य पूरा करने के लिए एमओ उदय कुमार सानू और दीपक प्रकाश अंशु ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को उपभोक्ताओं के घर भेजा गया और निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लेने का प्रयास किया गया। एमओ उदय कुमार सानू ने बताया कि मंगलवार की देर शाम तक पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाने का कार्य सभी डीलर करेंगे। आनाकानी करने वाले डीलरों के विरुद्ध कारवाई होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।