Hindi NewsBihar NewsAra NewsExams Begin at Veer Kunwar Singh University for Semester 5 2023-27
स्नातक सेमेस्टर पांच की परीक्षा आज से, तैयारी पूरी

स्नातक सेमेस्टर पांच की परीक्षा आज से, तैयारी पूरी

संक्षेप:

आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर पांच सत्र, 2023-27 की परीक्षा आज से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई

Nov 27, 2025 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर पांच सत्र, 2023-27 की परीक्षा आज से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर परीक्षा से जुड़ी आवश्यक सामग्री भेज दी गई है। इधर, गुरुवार को केंद्रों पर सीट प्लान को अंतिम रूप दिया गया। मालूम हो कि सेमेस्टर पांच की परीक्षा आज शुक्रवार 28 नवंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा दो दिसंबर तक आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से चार बजे तक होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनवर इमाम ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा में 80 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा 28, 29 नवंबर के बाद एक और दो दिसंबर को आयोजित होगी। भोजपुर, रोहतास, कैमूर और बक्सर जिले के कुल 66 केंद्रों पर परीक्षा होगी। भोजपुर जिले में आरा समेत कुल 20 केंद्रों पर परीक्षा होगी। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए पीरो और जगदीशपुर में भी केंद्र बनाया गया है। कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी केंद्राधीक्षकों का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की मनाही है।