ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरा आरा के चार महिला खिलाड़ियों की सीनियर क्रिकेट टीम में इंट्री

आरा के चार महिला खिलाड़ियों की सीनियर क्रिकेट टीम में इंट्री

जिले के महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। एक साथ जिले की चार-चार महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय टीम में इंट्री कर ली है। शहर की अंजली कुमारी पाण्डेय, सरिता कुमारी,...

 आरा के चार महिला खिलाड़ियों की सीनियर क्रिकेट टीम में इंट्री
हिन्दुस्तान टीम,आराThu, 15 Nov 2018 11:46 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। एक साथ जिले की चार-चार महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय टीम में इंट्री कर ली है। शहर की अंजली कुमारी पाण्डेय, सरिता कुमारी, अनामिका कुमारी व सुप्रिया सिंह का चयन सीनियर नेशनल टीम के लिए किया गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी की गयी सूची में कुल 26 लड़कियों का चयन अंडर-23 व सीनियर के लिए किया गया है। खिलाड़ियों में महावीर टोला निवासी अरविंद बिहारी पांडेय की पुत्री अंजली कुमारी पांडेय है। वहीं शहर के नवादा निवासी विजय प्रसाद की पुत्री सरिता कुमारी है। मौलाबाग मुहल्ले की रहने वाली सुप्रिया सिंह व आरण्य देवी की अनामिका राज है। सीनियर टीम में चयनित इन खिलाड़ियों का अगामी 15 नवंबर को फिजिकल वेरीफिकेशन पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में किया जाएगा। जानकारों ने बताया कि सीनियर टीम में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रीय टीम में चयन किया जायेगा। महिला क्रिकेट टीम के कोच विजय कुमार ने इनके चयन पर खुशी जाहीर करते हुए इन सभी के नेशनल टीम में खेलने की संभावना व्यक्त की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें