Hindi NewsBihar NewsAra NewsEntrance Exam for Class 6 Admissions Held in Ara City with 2451 Registrants
नवोदय प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 1707 अभ्यर्थी

नवोदय प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 1707 अभ्यर्थी

संक्षेप:

आरा शहर के चार केंद्रों पर पीएम श्री नवोदय विद्यालय बिहिया में कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। 2451 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 1707 ने परीक्षा दी। परीक्षा 100 अंकों की थी और परिणाम लगभग ढाई महीने बाद घोषित होगा। चयनित 80 अभ्यर्थियों का नामांकन अप्रैल से होगा।

Dec 13, 2025 09:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-आरा शहर के चार केंद्रों पर हुई कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा -परीक्षा में शामिल होने के लिए 2451 अभ्यर्थियों ने कराया था पंजीयन आरा/बिहिया। निज प्रतिनिधि आरा शहर के चार केंद्रों पर पीएम श्री नवोदय विद्यालय बिहिया में कक्षा छह में नामांकन के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए शहर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें हित नारायण क्षत्रिय प्लस टू विद्यालय, राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, हर प्रसाद दास जैन स्कूल व डॉ नेमीचंद शास्त्री गर्ल्स हाई स्कूल शामिल रहे। यह प्रवेश परीक्षा 80 सीटों पर नामांकन के लिए आयोजित की गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नवोदय विद्यालय बिहिया से मिली जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए 2451 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1707 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 744 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 11:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) के साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम लगभग ढाई महीने बाद घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद चयनित 80 अभ्यर्थियों का नामांकन नए सत्र में अप्रैल माह से नवोदय विद्यालय बिहिया के कक्षा छह में किया जाएगा। परीक्षा 100 अंको की हुई। इसमें 80 प्रश्न पूछे गए थे। सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 120 मिनट का समय निर्धारित था।