नारी शक्ति : घूंघट से शिखर तक, हुनर से लिख रहीं सफलता की नई इबारत

Mar 08, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

-​जन विकास क्रांति के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष और सफलता को मिला सम्मान, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जगदीशपुर के नयका टोला में केक काटकर खुशियां साझा करतीं

नारी शक्ति : घूंघट से शिखर तक, हुनर से लिख रहीं सफलता की नई इबारत

-​जन विकास क्रांति के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष और सफलता को मिला सम्मान ​-कुशल युवा कार्यक्रम की मेधावी बेटियों को गोल्ड मेडल, उद्यमी महिलाओं को मिला पुरस्कार ​जगदीशपुर, निज संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को प्रखंड के नयका टोला स्थित जन विकास क्रांति व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र में नारी शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। समान अवसर और सशक्तीकरण के संकल्प के साथ आयोजित इस गरिमामय समारोह में न केवल केक काटकर खुशियां मनाई गईं, बल्कि समाज की मुख्य धारा से कटी ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के जज्बे को सलाम किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरिया क्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी की निदेशक कुमारी स्नेहा सिंह, बैंक मित्र बबिता कुमारी और करिश्मा कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर और केक काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

​हुनर को मिला सम्मान, मेधावियों के गले में चमका सोना ​समारोह का मुख्य आकर्षण बिहार कौशल विकास मिशन के तहत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम की छात्राएं रहीं। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली युवतियों को जब मंच पर गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, तो पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके अलावा समाज और ग्रामीण विकास में अनुकरणीय योगदान देने वाली अनीता देवी, मनोरमा देवी और शमीमा खातून समेत दर्जनों महिलाओं को अंगवस्त्र और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। भोजपुरिया क्राफ्ट की निदेशक सह प्राचार्य कुमारी स्नेहा सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन विकास क्रांति का मुख्य लक्ष्य हर हाथ को हुनर और हर घर को रोजगार से जोड़ना है, ताकि महिलाएं सामाजिक बेड़ियों को तोड़कर स्वावलंबी बन सकें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीता कुमारी, ललिता देवी, मनीषा देवी, माला देवी, रेणु देवी, पुष्पा देवी, सरिता देवी, बबिता देवी और प्रतिमा कुमारी सहित सैकड़ों प्रशिक्षणार्थी छात्राएं और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में समाज में महिलाओं को समान अवसर और सम्मान दिलाने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।