ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरावेतन के लिए कर्मियों ने सिविल सर्जन का किया घेराव

वेतन के लिए कर्मियों ने सिविल सर्जन का किया घेराव

बकाये वेतन भुगतान के लिए बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने सिविल सर्जन का घेराव किया। नेतृत्व आशा बिमला सिंह और मीना कुमारी ने...

वेतन के लिए कर्मियों ने सिविल सर्जन का किया घेराव
हिन्दुस्तान टीम,आराThu, 16 Aug 2018 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

बकाये वेतन भुगतान के लिए बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने सिविल सर्जन का घेराव किया। नेतृत्व आशा बिमला सिंह और मीना कुमारी ने किया। वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने नारेबाजी भी किया। कर्मियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में कई माह का वेतन भुगतान नहीं हुआ है। साथ ही पूर्व वित्तीय वर्ष का भी वेतन कई माह का लंबित है। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद संघ के जिला मंत्री सुबेश सिंह ने कहा कि कई महिनों का वेतन भुगतान लंबित रखना अन्याय है। वेतन भुगतान के लिए आवंटन की व्यवस्था करने की मांग सरकार से की। वहीं जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में कर्मियों का वेतन भुगतान करना शामिल नहीं है। प्रभारी सिविल सर्जन के आश्वासन पर घेराव समाप्त हुआ। मौके पर सुनीता कुमारी, आशा ठाकुर, किरण कुमारी, सजनी देवी, विभा कुमारी, सजांती देवी, बबिता कुमारी, शोभा कुमारी, इंदु कुमारी, चंद्रबाला गोस्वामी, लालमुनी देवी सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें