ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरा कुलपति की गिरफ्तारी के लिए पुतला फूंका

कुलपति की गिरफ्तारी के लिए पुतला फूंका

पीरो। संवाद सूत्र जसज ज जसल ल लसलल लसन नउननस न ननसन ननसन न नसन न ननसन न

 कुलपति की गिरफ्तारी के लिए पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,आराThu, 02 Dec 2021 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

पीरो। संवाद सूत्र

भ्रष्ट्राचार में आकंठ डूबे मगध विश्वविद्यालय के कुलपति राजेन्द्र प्रसाद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने पीरो में लोहिया चौक पर पुतला जलाया। गुरूवार की शाम पांच बजे पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य छोटू सिंह ने किया। सड़कों पर प्रदर्शन और लोहिया चैक पर पुतला दहन के बाद छोटू सिंह ने कहा कि कुलपति के घर से भारी भरकम धनराशि और गहनों की बरामदगी से भ्रष्ट्राचार जगजाहिर हो चुका है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति समेत मगध विश्वविद्यालय के तमाम दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी तक चरणबद्ध आंदोलन चलाये जाने का ऐलान कर दिया है। नेतृत्व करने वालों में आशिष पाठक, शिवम केशरी, कौशल कुमार, विवेक कुमार सिंह, सत्यम केशरी, अजय कुमार और सोनू शर्मा प्रमुख हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें