डॉक्टर दंपती ने रेडक्रॉस को दान किया इलेक्ट्रिक कॉफिन बॉक्स
आरा में डॉक्टर दंपती डॉ वीणा सिंह और डॉ कुमार जितेंद्र ने रेडक्रॉस सोसायटी को इलेक्ट्रिक डीप रेफ्रिजरेटर कॉफिन बॉक्स दान किया। यह दान स्व. कामेश्वर प्रसाद सिन्हा की याद में किया गया है। इस सेवा का...

आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित रेडक्रॉस सोसायटी को शहर के डॉक्टर दंपती डॉ वीणा सिंह और डॉ कुमार जितेंद्र की ओर से इलेक्ट्रिक डीप रेफ्रिजरेटर कॉफिन बॉक्स अनुदानित किया गया। यह अनुदान स्व. कामेश्वर प्रसाद सिन्हा की स्मृति में उनकी पुत्री व पुत्र डॉ वीणा सिंह, आभा सिंह और संजीव कुमार सिंह की ओर से दिया गया। अध्यक्षता चेयरमैन डॉ वीएन यादव ने की। मौके पर डॉ जितेंद्र ने कहा कि 25 सितंबर को दिल्ली में मेरे ससुर का स्वर्गवास हो गया। ऐसे समय में सबसे बड़ा चिंतनीय यह हो गया कि उनके पुत्र और पुत्री जो विदेश में रहते हैं, उनको आने में दो दिन का समय लगता है। ऐसे शव को संरक्षित कैसे रखा जाए। रेडक्रॉस की ओर से इलेक्ट्रिक रेफ्रिजरेटर कॉफिन बॉक्स की सेवा मिली। यह हम सबके लिए प्रेरणास्रोत बना और उसी से प्रेरित होकर हम लोगों ने डीप फ्रीजर कॉफिन बॉक्स को रेडक्रॉस में अनुदानित किया है ताकि भोजपुर की जनता को और भी सहूलियत मिल सके। मालूम हो कि पूर्व से दो कॉफिन बॉक्स में से एक डॉ रंजना दास व डॉ जीवेश कुमार की ओर से और सबीहा बानो व उप संरक्षक सरफराज अहमद खान की ओर से दिया गया है। इससे लोगों को सेवा मिल रही है। संचालन सचिव विभा कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन सनीता सिंह ने किया। मौके पर डॉ एसके रुंगटा, डॉ विजय कुमार गुप्ता, सरफराज अहमद, गुरु चरण सिंह, हरेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक शर्मा, एके पांडे, राजकुमार सिंह, दिनेश प्रसाद सिन्हा, अजीत प्रसाद मेहता, संजीव गुप्ता, कृष्ण माधव अग्रवाल, पंकज प्रभाकर सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।