तरारी में पर्चाधारियों को उजाड़ने के खिलाफ डीएम से मिले सांसद

Apr 08, 2026 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

-मामले की जांच को डीएम ने बनाई तीन सदस्यों की टीम, प्रतिनिधिमंडल में अगिआंव के पूर्व विधायक, तरारी प्रखंड सचिव उपेन्द्र भारती, रितेश यादव, दिलराज प्रीतम, रामदयाय पंडित

तरारी में पर्चाधारियों को उजाड़ने के खिलाफ डीएम से मिले सांसद

-मामले की जांच को डीएम ने बनाई तीन सदस्यों की टीम आरा, एसं। भोजपुर के तरारी में करीब एक सौ पर्चाधारियों को उजाड़ने के खिलाफ बुधवार को सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में सात सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। आरोप है कि एक कंपनी की ओर से करीब सौ पर्चाधारियों को उजाड़ने की कार्रवाई की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में अगिआंव के पूर्व विधायक, तरारी प्रखंड सचिव उपेन्द्र भारती, रितेश यादव, दिलराज प्रीतम, रामदयाय पंडित, विंध्याचल पासवान, सत्येन्द्र प्रताप सिंह शामिल थे। सासंद ने कहा कि तरारी गांव में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत आहर के जीर्णोद्धार के नाम पर एक कार्यकारी एजेंसी के माध्यम से लघु सिचाई प्रमंडल आरा की ओर से टेंडर दिया गया है।

यह कार्य जल जीवन हरियाली और जीर्णोद्धार के नाम पर गैरकानूनी तरीके से आहर के बरसात के पानी के निकासी के लिए बने फाल के मुंह के सटे आगे बहुत बड़ा पोखरा खोद कर पानी के निकास को बाधित कर दिया गया है, जिस वजह से बाढ़ का पानी निकल पाना मुश्किल हो गया है। पानी की निकासी नहीं होने से आसपास के कई गांव डूब सकते हैं। खेतों की फसल बर्बाद हो जाएगी। आहर के अंदर तरारी गांव के पासवान, रविदास, धोबी, नट, कुम्हार, नोनिया बिंद, लोहार शर्मा, कुशवाहा, यादव जाति के करीब 100 भूमिहीन परिवारों को खेती कर भरण-पोषण करने के लिए 1970-71 में सरकार ने परवाना पर्चा दिया है। उक्त जमीन पर सभी परिवार बरसात में बाढ़ समाप्त होने के बाद एक फसल गेहूं, चना, मसूर आदि लगाकर खेती करते आ रहे हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। डीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन दो दिनों के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट देकर दोषियों पर कार्रवाई करे। सांसद ने 13 मांगें रखी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।