डीजे लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, छह किशोर जख्मी
-पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा बाजार में गुरुवार की दोपहर हुआ हादसा, जिले में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा बाजार के समीप गुरुवार की दोपहर डीजे लदी एक पिकअप

-पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा बाजार में गुरुवार की दोपहर हुआ हादसा -सरस्वती पूजा के लिए तेंदुनी से डीजे लेकर गांव लौटने कै दौरान हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा बाजार के समीप गुरुवार की दोपहर डीजे लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पिकअप पर सवार आधा दर्जन किशोर जख्मी हो गये। चार घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में पीरो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पाठक गांव निवासी अरुण सिंह के 15 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार, मुन्ना साह के 12 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, श्रीमान सिंह के 13 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार, दिनेश सिंह के 12 वर्षीय पुत्र रवि किशन और निर्मल सिंह के 13 वर्षीय पुत्र अमन कुमार शामिल है।
जख्मी अनूप कुमार की मां धर्मशीला देवी ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर सभी बच्चे डीजे लाने जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव गये थे। सभी पिकअप से डीजे लेकर गांव लौट रहे थे। उसी दौरान जितौरा बाजार के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों में रजनीश कुमार, आकाश कुमार, अनूप कुमार और रवि किशन को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं, अमन कुमार और एक अन्य का इलाज पीरो पीएचसी में कराया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




