Ara News: जिला जनगणना हस्तपुस्तिका कार्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ करें : उप निदेशक
Ara News: आरा में, भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण डॉ. गोपाल अग्रवाल और राहुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। एडीएम ने प्रशिक्षुओं को कार्य को निष्ठा से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में, डीएम तनय सुल्तानिया ने 27 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल हल करने के निर्देश दिए।

Ara News: -एडीएम ने उप निदेशक महारजिस्ट्रार डॉ. गोपाल अग्रवाल और सहायक निदेशक राहुल श्रीवास्तव को पौधा भेंट किया आरा, हमारे संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण अनुमंडल सभागार में सोमवार को भारत के उप निदेशक महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त का कार्यालय नई दिल्ली के डॉ. गोपाल अग्रवाल और पटना के तकनीकीसहायक निदेशक राहुल श्रीवास्तव को पौधा भेंट कर एडीएम डॉ शशि शेखर और वरीय उप समाहर्ता हिना पासवान ने सम्मानित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया और उपस्थित प्रशिक्षु क्षेत्र पदाधिकारियों को जनगणना निदेशालय से प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुरूप आगामी एक अगस्त से प्रारंभ होने वाले जिला जनगणना हस्तपुस्तिका संबंधी कार्यों को पूर्ण निष्ठा, सावधानी एवं उत्तरदायित्व के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान सभी बिंदुओं को ध्यान में रख क्षेत्रीय कार्य के दौरान निर्धारित मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहार एवं पीरो प्रखंड के बीडीओ सहित क्रमशः 17 एवं 33 प्रशिक्षु क्षेत्र पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय बिहार की ओर से नियुक्त प्रशिक्षक नर्वदेश्वर कुमार श्रीवास्तव और निलेश शुक्ला ने प्रशिक्षण प्रदान किया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी समेत कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
जनता दरबार में समस्याओं का समाधान
- डीएम के जनता दरबार में 27 लोगों की समस्याएं सुनी गईं आरा। डीएम तनय सुल्तानिया ने सोमवार को जनता दरबार में जिले के 27 लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान आवेदकों की ओर से अपनी-अपनी समस्याएं कही गई। डीएम की ओर से संबंधित अधिकारियों को तुरंत निष्पादन के निर्देश दिये।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


