Ara News: भोजपुर की 27 पंचायतों और निकायों के सहयोग शिविर में 1032 आवेदन, 80 फीसदी का निष्पादन
Ara News: - वरीय अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया इनमें से 80 फीसदी का निष्पादन मौके पर ही अधिकारियों की ओर से कर दिया गया। 787 आवेदन पंचायतों में प्राप्त हुए

Ara News: - वरीय अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया - जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी पहुंचे आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले की 27 ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 1032 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 80 फीसदी का निष्पादन मौके पर ही अधिकारियों की ओर से कर दिया गया। 787 आवेदन पंचायतों में प्राप्त हुए, जबकि 245 आवेदन नगर निकायों के शिविर में। जिले के वरीय से लेकर एसडीओ, बीडीओ और सीओ शिविरों में पहुंचे। इस दौरान मौके पर ही अधिकतर समस्याओं का समाधान कर दिया गया। जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी भाग लिए। जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इसके प्रभावी एवं उद्देश्यपूर्ण आयोजन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। बताया गया कि बिहार सरकार की जनहितकारी नई पहल के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।
किस प्रखंड में कहां लगा शिविर
प्रखंड पंचायत आरा सदर दौलतपुर, धमार उदवंतनगर बामपाली, बेलाउर अगिआंव करबासीन, डिलियां शाहपुर दामोदरपुर, देवमलपुर बहुदरी संदेश डिहरा, जमुआंव कोईलवर धनडीहा, गीधा जगदीशपुर बिचला जंगलमहल, चकवा पीरो बचरी, एयार बड़हरा बखोरापुर, नरगदा तरारी बिहटा, चकिया सहार धनछुहा, एकवारी बिहिया गौडाड रूद्रनगर, कल्याणपुर गड़हनी कुरकुरी चरपोखरी नगरी, मुकुन्दपुर - नगर पंचायत व दामोदरपुर और देवमलपुर बहदुरी में लगा शिविर शाहपुर। प्रखंड की देवमलपुर बहदुरी पंचायत में 28, दामोदरपुर पंचायत में 17 और नगर पंचायत में 18 आवेदन प्राप्त हुए। कई मामले का त्वरित निष्पादन किया गया। जबकि अन्य बचे मामलो का निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी के पास भेज दिया गया। ज्यादातर मामले पेंशन, भूमि संबंधी, राशन, किसान से जुड़ी समस्या रही। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, नगर जेई जयनंदन चौधरी, स्वच्छता पदाधिकारी मंजीत अरोड़ा, नगर कर्मी अखिलेश कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.


