महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विचार गोष्ठी
Newswrap हिन्दुस्तान, आरा
पीरो, संवाद सूत्र। रामानुज, मनीर आलम, मुकेशदेव, जयराम सिंह, संजय शर्मा, और कुणाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती पर शिक्षा

पीरो, संवाद सूत्र। गरीबों पर बढ़ रहे सामंती और साम्प्रदायिक हमलों व बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ मंगलवार को अगिआंव बाजार पुस्तकालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर विषय प्रवर्तक गोष्ठी का संचालन रामबाबू चन्द्रवंशी ने किया। पूर्व विधायक चन्द्रदीप सिंह, दुदुन सिंह, रामानुज, मनीर आलम, मुकेशदेव, जयराम सिंह, संजय शर्मा, और कुणाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती पर शिक्षा, संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की मिलजुल कर रक्षा करने का संकल्प लेना होगा। भाकपा माले अंचल कमेटी की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में किसानों और मजदूरों ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें:मार्च निकाल संविधान बचाने का लिया संकल्प
ये भी पढ़ें:माले ने मनाया संविधान बचाओ देश बचाओ दिवस
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


