जाड़े के मौसम में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना

Jan 08, 2026 08:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-सेमिनार शहर के महावीर टोला मोहल्ले में स्थित एक पैरामेडिकल कॉलेज के सभागार में डायबिटीज व ब्लड प्रेशर जागरूकता को ले गुरुवार

जाड़े के मौसम में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना

-सेमिनार आरा, हिप्र.। शहर के महावीर टोला मोहल्ले में स्थित एक पैरामेडिकल कॉलेज के सभागार में डायबिटीज व ब्लड प्रेशर जागरूकता को ले गुरुवार को सेमिनारका आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता पूर्व एसीएमओ व भाजपा चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ केएन सिन्हा थे। डॉ सिन्हा ने बताया कि जाड़े के मौसम में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना रहती है। वैसे भी डायबिटीज और ब्लड प्रेशर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और इस कारण बहुत से शरीर के अंग खराब हो रहे हैं। इसमें लकवा मारना, आंखों की रोशनी जाना, किडनी खराब होना और हार्ट अटैक होना शामिल है।

इस मौसम में अपने डायबिटीज व ब्लड प्रेशर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही दवा नियमित रूप से लेना चाहिए। फास्ट फूड और जंक फूड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साग, हरी सब्जी व सलाद ज्यादा लेना चाहिए और गर्म पानी हमेशा पीते रहना चाहिए। घर में ही रहकर योगा, एक्सरसाइज और स्टैटिक साइकलिंग किया जा सकता है। अपने शरीर को ठंड के प्रकोप से बचने के लिए पूर्ण रूप से सिर, हाथ व छाती ढंकने वाले कपड़े पहनने चाहिए। कानों को विशेष तौर पर ढंकना चाहिए। कानों के माध्यम से भी बहुतेरे खतरे होते हैं। इलाज से ज्यादा बचाव महत्वपूर्ण है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।