ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराहत्या व रंगदारी में वांटेड कुख्यात धनजी यादव ने किया सरेंडर

हत्या व रंगदारी में वांटेड कुख्यात धनजी यादव ने किया सरेंडर

भोजपुर का कुख्यात गैगस्टर धनजी यादव ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। शीतल टोला का रहने वाला धनजी यादव शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट पहुंचा और समर्पण कर दिया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में...

हत्या व रंगदारी में वांटेड कुख्यात धनजी यादव ने किया सरेंडर
आरा। हिन्दुस्तान संवाददाताFri, 02 Nov 2018 09:57 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर का कुख्यात गैगस्टर धनजी यादव ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। शीतल टोला का रहने वाला धनजी यादव शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट पहुंचा और समर्पण कर दिया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शहर के शीतल टोला निवासी धनजी यादव की हत्या, फायरिंग व रंगदारी सहित कई मामलों में पुलिस की तलाश थी। एसपी आदित्य कुमार द्वारा धनजी यादव के सरेंडर करने की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस की दबिश व कुर्की के डर से धनजी यादव ने सरेंडर किया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी। बता दें कि धनजी यादव गैंग द्वारा सात अगस्त को शहर के शिवगंज में चाय दुकानदार सहित दो लोगों को गोली मार दी गयी थी। उसके बाद 11अगस्त को कोईलवर थाना क्षेत्र के कायमनगर के समीप दिनदहाड़े पूर्व कांग्रेसी नेता के बेटे कुंदन सहित दो लोगों को गोली मार दी गयी थी। उसमें कुंदन की मौत हो गयी थी। दोनों मामलों में धनजी यादव का नाम आया था। उसके बाद से ही पुलिस उसे खोज रही थी। इस मामले में जल्द ही कुर्की भी होने वाली थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें