Hindi NewsBihar NewsAra NewsDevotees Gather in Large Numbers on Ninth Day of Shri Sitaram Wedding Festival
सीताराम महोत्सव : प्रभु श्रीकृष्ण के आठ विवाह की विवेचना

सीताराम महोत्सव : प्रभु श्रीकृष्ण के आठ विवाह की विवेचना

संक्षेप:

महोत्सव के नौवें दिन श्रद्धालु भक्तों की काफी भीड़ रही, आरा के रमना हुनमान मंदिर परिसर में श्री सीताराम विवाह महोत्सव में श्रद्धालु महिलाएं

Dec 01, 2025 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

महोत्सव के नौवें दिन श्रद्धालु भक्तों की काफी भीड़ रही आरा। निज प्रतिनिधि श्री सीताराम विवाह महोत्सव स्थान महवीर मंदिर रमना मैदान में राष्ट्रीय महिला परिषद माचा स्वामी महिला सेवा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव के नौवें दिन श्रद्धालु भक्तों की काफी भीड़ रही। सुबह के समय पंडित ज्योति पाठक और अनीस मिश्रा ने विधिवत वैदिक रीति से पूर्व अविवाहित देवी देवताओं का पूजन किया। श्री रामचरित्र मानस पाठकर्ता शशिभूषण जी महाराज ने पाठ क़े अंतर्गत भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने के प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रभु श्रीराम अयोध्या के अयोध्या आगमन और श्री भरत- श्रीराम के मिलन की व्याख्या की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि रामराज्य में प्रजा काफी खुश थी। वहीं दोपहर में श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम वृंदावन से पधारे श्री प्रेममूर्ति प्रदीप जी महाराज ने कथा के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण के आठ विवाह की विवेचना की। कहा कि उनका जितना भी विवाह हुआ, सब कहीं न कहीं कुछ तप साधना की देन है। मौके पर लालती सिंह, लक्ष्मीना, उषा पाण्डे, लीला सिंह, राधा शर्मा, प्रतिमा मधुकर, उर्मिला सिंह, विमला सिंह, सीमा मिश्रा, मालती सिंह, जयप्रकाश तिवारी, नवल प्रसाद, रविशंकर तिवारी, ठाकुर राजकिशोर सिंह, उमेश तिवारी, माधुरी चौरसिया, चुनमुन सिंह, रंजन सिंह आदि थे। कथा में प्रसाद राजेश तलवार-तलवार मशीनरी की ओर से वितरित किया गया।