सतुआन पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
आरा/बड़हरा: श्रद्धालुओं ने सतुआनी पर्व पर परंपरागत तरीके से गंगा स्नान किया। स्नान के बाद उन्होंने अन्न, पैसे, सत्तू और गुड़ का दान किया। हजारों श्रद्धालु बड़हरा के विभिन्न घाटों पर उमड़े और मोक्षदायिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। लोग अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराते नजर आए।

-गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अन्न और द्रव्य का किया दान -लोगों ने अपने बच्चों का परंपरागत तरीके से मुंडन संस्कार कराया आरा/बड़हरा। संवाद सूत्र शहर समेत जिले भर में सतुआनी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। स्नान ध्यान और पूजा पाठ के बाद लोगों ने सतु और आम की चटनी का सेवन किया। साथ ही दान पुण्य किया गया । सतुआन पर गंगा स्नान के लिए भी गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बड़हरा प्रखंड के सिन्हा, महुली, केशोपुर, बबुरा, बलुआ, केवटिया, पिपरपांति घाट व बिंदगावा संगम स्थल पर गंगा स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे।
सतुआन के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ मोक्षदायिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान व पूजा अर्चना कर अन्न, पैसे, सत्तू, गुड, कच्चा आम व जल भरे मिट्टी के घड़े, पंखे आदि दान किया। अहले सुबह से ही सिन्हा, महुली, खवासपुर, बलुआ, केशोपुर, नेकनाम टोला, बबुरा समेत दर्जनों घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो देर शाम तक जारी रही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


