Ara News: बिहिया रेलवे स्टेशन के विकास और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर आज धरना

हिन्दुस्तान, आरा
share

Ara News: मथुरा-पटना, संघमित्रा, पंजाब मेल, दादर-गुवाहाटी और एलटीटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को बिहिया रेल यात्री कल्याण समिति के बैनर तले महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,

Ara News: बिहिया रेलवे स्टेशन के विकास और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर आज धरना

Ara News: मथुरा-पटना, संघमित्रा, पंजाब मेल, दादर-गुवाहाटी और एलटीटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग बिहिया। निज संवाददाता बिहिया रेलवे स्टेशन के सर्वांगीण विकास और कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रविवार को स्टेशन परिसर में धरना दिया जाएगा।

धरने की तैयारी

इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को बिहिया रेल यात्री कल्याण समिति के बैनर तले महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रितिक रोशन ने की। बैठक के दौरान लोजपा नेता रवींद्र प्रसाद ने रेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहिया स्टेशन से रेलवे को पर्याप्त राजस्व प्राप्त होता है, इसके बावजूद यहां का विकास ठप है और ट्रेनों के ठहराव की अनदेखी की जा रही है।

यात्री की समस्याएँ

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मथुरा-पटना एक्सप्रेस बिहिया में सप्ताह में केवल तीन दिन ही रुकती है, जबकि बाकी दिनों में चलने वाली दूसरी मथुरा-पटना ट्रेन का ठहराव यहां नहीं दिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। मुख्य रूप से मथुरा-पटना एक्सप्रेस (सभी दिन), संघमित्रा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, दादर-गुवाहाटी एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक (एलटीटी) एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों के बिहिया स्टेशन पर ठहराव की पुरजोर मांग की जाएगी। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की जनता और रेल यात्रियों से अधिक से अधिक संख्या में रविवार को स्टेशन पहुंचकर धरना को सफल बनाने की अपील की है।

सामान्य प्रश्न

✦धरना कब और कहां होगा?−
धरना रविवार को बिहिया रेलवे स्टेशन परिसर में होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: बिहिया रेलवे स्टेशन के विकास और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर आज धरना