अग्निपीड़ित बटाईदार किसानों को मुआवजा दे सरकार
-सभी प्रखंड कार्यालयों पर दो-दो अग्निशमन गाड़ी की व्यवस्था की मांग, भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा के नेताओं ने अग्नि पीड़ित किसानों और बटाईदार किसानों को भी मुआवजा देने की

-सभी प्रखंड कार्यालयों पर दो-दो अग्निशमन गाड़ी की व्यवस्था की मांग आरा, एक संवाददाता। भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा के नेताओं ने अग्नि पीड़ित किसानों और बटाईदार किसानों को भी मुआवजा देने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल डीएम तनय सुल्तानिया से मिलकर मांग पत्र दिया। मांग पत्र देने के बाद भाकपा माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा के नेताओं ने कहा कि शाहपुर विधानसभा के बनाही, दुबवल, बनकट, महुआर, सरना और जगदीशपुर के हरिगांव, शांतिनगर, बजड़ा टोला, सनेया व पीरो के इब्राहिमपुर, कोईलवर के बीरमपुर के बधार में आग लगने के कारण किसानों की जो फसल क्षति हुई है, उन किसानों ने बताया कि करीब दो सौ से अधिक किसानों के लगभग एक हजार बीघे से अधिक की फसल क्षति हुई है।
माले नेताओं ने कहा कि प्रति बीघा 14 क्विंटल गेहूं निकलता है, अभी जो सरकार ने रेट तय किया है उस हिसाब से मुआवजा दिया जाए और पशुओं को खाने के लिए चारा की भी व्यवस्था करायी जाए। सरकार और प्रशासन से पीड़ित किसानों को 25 हजार रुपए प्रति बीघा मुआवजा देने, हर प्रखंड मुख्यालय पर दो-दो अग्निशमन गाड़ी की व्यवस्था करने, सभी जले हुए बोरिंग, बिजली ट्रांसफर्मर बदलने, पीड़ित किसानों को तत्काल दो-दो क्विंटल चावल की व्यवस्था करने की मांग की गई। मौके पर भाकपा माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव, पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, हरेंद्र सिंह, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, किसान नेता दुदुन सिंह, जय शंकर प्रसाद, शिवमंगल यादव, कुणाल सिंह, बिमल सिंह उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


