Ara News: लूट की रकम देने से मना करने पर की गयी थी हत्या, मुख्य अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार
Ara News: चंदन हत्याकांड, आरा कैमरा और 18 हजार रुपये नहीं देने पर चार बदमाशों ने चंदन को गोली मार दी थी

Ara News: चंदन हत्याकांड तकनीकी साक्ष्य के जरिए पुलिस ने दिल्ली में दोनों को दबोचा, ट्रांजिट रिमांड पर लाये गये आरा कैमरा और 18 हजार रुपए नहीं देने पर चार बदमाशों ने चंदन को मारी थी गोली नगर थाना क्षेत्र की धरहरा मुसहर टोली में 25 जून की रात हुई थी घटना आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने धरहरा मुसहर टोली निवासी चंदन यादव की हत्या की गुत्थी सुलझी दी है।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी
हत्याकांड के मुख्य नामजद आरोपित सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इनमें करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी स्व. विनय मिश्रा के पुत्र राकेश कुमार मिश्रा उर्फ धीरज मिश्रा और नवादा थाना क्षेत्र के न्यू करमन टोला निवासी युगेश्वर यादव के पुत्र प्रकाश यादव उर्फ ओम प्रकाश शामिल हैं। दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। ट्रांजिट रिमांड पर आरा लाने और पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है।
हत्या का कारण
पुलिस के अनुसार पूछताछ में राकेश कुमार मिश्रा उर्फ धीरज मिश्रा द्वारा लूट का कैमरा और बीस हजार रुपए के विवाद में चंदन यादव की हत्या की गयी थी। सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह ने बताया कि 25 जून की देर शाम धरहरा मुसहर टोली में मकान बना कर रहने वाले मूल रूप से शहर के श्री टोला निवासी चंदन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। उस मामले में चंदन यादव के पिता विजय यादव के बयान पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उसमें नवादा थाने के करमन टोला में रहने वाले करनामेपुर थाने के सोनवर्षा गांव निवासी निवासी विनय मिश्रा के पुत्र धीरज कुमार उर्फ राकेश मिश्रा को नामजद किया गया है। तीन अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
उसके बाद से ही थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी थी। तकनीकी अनुसंधान के जरिए 27 जुलाई को मुख्य नामजद आरोपित राकेश कुमार मिश्रा उर्फ धीरज मिश्रा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर दिल्ली से ही प्रकाश यादव उर्फ ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ के अनुसार राकेश कुमार मिश्रा उर्फ धीरज मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में बताया कि पूर्व में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। तब एक कैमरा लूटा गया था। कैमरा और बीस हजार रुपए चंदन यादव के पास था। 25 जून को वह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ पैसे और कैमरा मांगने चंदन यादव के पास गया था। उस चंदन यादव ने दो हजार रुपए दिया और शेष 18 हजार देने से मना कर दिया था। उसी विवाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। एसडीपीओ ने बताया घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।


