Ara News: आरएस मेमोरियल गर्ल्स स्कूल में मना डांडिया
Ara News: आरा के आरएस मेमोरियल गर्ल्स स्कूल सह शिशु सदन में ‘रिदम ऑफ डांडिया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। नोट्रेडेम हाई स्कूल में डांडिया एवं सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ डॉ. केएन सिन्हा ने किया। समारोह में एकल डांडिया प्रस्तुतियां और मदर डांडिया डांस कॉम्पिटिशन आकर्षण रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।

आरा के स्कूलों में डांडिया उत्सव
Ara News:
आरा। जगदेवनगर स्थित आरएस मेमोरियल गर्ल्स स्कूल सह शिशु सदन में गुरुवार को ‘रिदम ऑफ डांडिया’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ किया गया। ‘परंपरा के रंग, उत्सव के संग’ की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्य और उत्सव की जीवंत छटा देखने को मिली। विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य के माध्यम से अपनी कला, ऊर्जा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। पारंपरिक नृत्य की लयबद्धता और रंग-बिरंगे उत्सवी माहौल ने आयोजन को विशेष बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने भारतीय लोक संस्कृति की सुंदरता को प्रदर्शित किया। ------------------------- नोट्रेडेम हाई स्कूल में डांडिया महोत्सव फ़ोटो 7 आरा। स्थानीय सिंघी मोड़ स्थित नोट्रेडेम हाई स्कूल परिसर में शुक्रवार को डांडिया एवं सांस्कृतिक उत्सव उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. केएन सिन्हा ने फीता काट और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ सिन्हा ने कहा कि डांडिया और ऐसे पारंपरिक उत्सव बच्चों व अभिभावकों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन रणविजय बहादुर सिंह, निदेशक अजीत कुमार सिंह, एडमिनिस्ट्रेटिव हेड सुजीत कुमार सिंह एवं प्राचार्या अनीता कुमारी ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। एकल डांडिया प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण मदर डांडिया डांस कॉम्पिटिशन रहा।

