विश्व साइकिल दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
फोटो 2 : आरा के रमना मैदान के पास रेडक्रॉस भवन से रविवार को साइकिल रैली को रवाना करते क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष और मौजूद अन्य सदस्य।

आरा, निज प्रतिनिधि । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती भोजपुर विभाग की ओर से रविवार को साइकिल रैली सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। क्रीड़ा भारती के भोजपुर इकाई अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रमना मैदान के चारों ओर साइकिल रैली निकालकर यह दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। रैली में क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्ष कृष्ण माधव अग्रवाल, संपर्क प्रमुख लक्ष्मण सिंह, उपाध्यक्ष राजीव राय, डॉ. राणा संतोष, सुरेश सिंह, आईटी प्रमुख आदेश, सह मंत्री शशांक, मातृशक्ति प्रमुख रेणु मिश्रा, किरण तिवारी, मुन्ना, अरविंद सिंह सहित आचार्य क्लासेस के बच्चों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रैली का उद्देश्य
साइकिल चला फिट एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में जनसहभागिता बढ़ाने का संकल्प रैली का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने साइकिल चला फिट एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में जनसहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि प्रदूषण कम करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


