एक शाम अटल के नाम सह कवि सम्मेलन
आरा, निज प्रतिनिधि। उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर, आरा नगर की मेयर इंदु कुमारी, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेंद्र प्रताप पा

आरा, निज प्रतिनिधि। प्रेरणा फाउंडेशन की ओर से एक शाम अटल के नाम सह कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें शहर के साहित्यिक लोगों ने शिरकत किया। उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर, आरा नगर की मेयर इंदु कुमारी, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेंद्र प्रताप पालित,भाजपा नेता प्रेम रंजन चतुर्वेदी, कौशल विद्यार्थी, मिथिलेश पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता सोना लाल, फाउंडेशन के फाउंडर भुवन पांडेय एवं अभाविप के प्रदेश मंत्री छोटू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत भुवन पांडेय ने किया। अध्यक्षता करते हुए डॉ नरेंद्र प्रताप पालित ने कहा कि इस तरह का प्रोग्राम काफी सराहनीय है।
श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि साहित्य में पूरा ब्रह्मांड समाहित है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में मैं अटल जी को नमन करता हूं। उद्घाटन सत्र का संचालन अंशु मिश्रा एवं कवि का संचालन गुड्डू ओझा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन निखिल राज ने किया। कार्यक्रम में रितेश राज, दीपू मिश्रा, शिवेश उपाध्याय,आशीष पाठक,ऐश्ना राज, ज्योति, रोशनी , सागर दिग्विजय,अक्षत पांडे, आकाश पांडे, पवन सत्यार्थी, अभिमन्यु , मणि राज,सौरभ पांडे प्रमुख रूप से थे। प्रायोजक बबलू सिंह और बादल विराट थे। मौके पर कवि गुड्डू ओझा,दीपक सिंह निकुंभ, जयमंगल मिश्र, भास्कर राय, अमन भदौरिया, अंकित मौर्य, आशुतोष पथिक, अभिषेक भोजपुरिया, प्रियंका पाण्डे, पाठक आशीष विलोम, आशीष उपाध्याय, रूपेंद्र मिश्र, पवन सत्यार्थी आदि ने कविता, ग़जल,वीर रस, शृंगार रस आदि का पाठ किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



