तिथि भोज और होली उत्सव का आयोजन

Mar 02, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

आरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलडुमरा में तिथि भोज और होली उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत स्व. पं. रवींद्र नाथ त्रिपाठी की स्मृति में हुआ। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन प्रभाकर ने बच्चों के पोषण और शैक्षिक एकरसता के महत्व पर जोर दिया। आयोजन में कई शिक्षक और विद्यालय प्रमुख शामिल हुए।

तिथि भोज और होली उत्सव का आयोजन

आरा, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलडुमरा आरा में तिथि भोज और होली उत्सव का आयोजन किया गया। तिथि भोज का आयोजन प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत स्व. पं. रवींद्र नाथ त्रिपाठी की स्मृति में उनके सुपौत्र ई. अमन अद्वैत और अभिषेक आनंद की ओर से किया गया। तिथि भोज के अवसर पर उपस्थित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा और सर्व शिक्षा अभियान चंदन प्रभाकर ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि विद्यालय में इस तरह का आयोजन बच्चों में पोषण की दृष्टिकोण से तो महत्वपूर्ण है ही शैक्षिक एकरसता को दूर करने की दृष्टिकोण से भी महत्त्वपूर्ण है। इस अवसर पर स्व. पंडित रवींद्र नाथ त्रिपाठी की धर्मपत्नी रामावती देवी ने विद्यालय की रसोइया रानी देवी, कांति देवी और सफाईकर्मी को वस्त्र देकर सम्मानित किया।

आयोजन प्रधानाध्यापक मनोज त्रिपाठी की देखरेख में हुआ। इसमें गजेंद्र उपाध्याय, मृत्युंजय ओझा, त्रिपुरारी कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उमेश सिंह, रीता पांडेय सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक शामिल हुए । शिक्षक इस्तियाक अहमद अंसारी, परवेज अहमद, अमित राज, बबीता देवी, शिकू सिन्हा, सोनी सिंह, गौरव सिंह, राजेश पाल के साथ साथ विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव बसंती देवी एवं अन्य सदस्यों ने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।