Ara News: वीकेएसयू : सावन महोत्सव में मेहंदी और लोकनृत्य ने बांधा समां
Ara News: -झिझिया, कालबेलिया और पंजाबी लोकनृत्य की दी शानदार प्रस्तुति, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, महिला शिक्षिकाएं

Ara News: -झिझिया, कालबेलिया और पंजाबी लोकनृत्य की दी शानदार प्रस्तुति -सावन महोत्सव में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों, राष्ट्रीय सेवा योजना और जीविका के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की गतिविधियां
इस अवसर पर मेहंदी एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शिक्षिकाओं के साथ विभिन्न विभागों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में भूगोल विभाग की शिवानी कुमारी ने प्रथम, चित्तौड़बाला मौर्य ने द्वितीय और लोक प्रशासन विभाग की अंजली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में संस्कृत विभाग की स्वागतम कुमारी प्रथम, भूगोल विभाग की ऋषिका राज द्वितीय और इतिहास विभाग की पूजा कुमारी तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में झिझिया, पंजाबी लोक नृत्य और राजस्थानी कालबेलिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ भूगोल विभाग की छात्रा ऋषिका राज के कत्थक नृत्य से हुआ।
मुख्य अतिथि और निर्णायक मंडल
मुख्य अतिथि प्रो. लतिका वर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे पहला प्रयास बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी। संचालन डॉ. फौजिया रहमान एवं डॉ. अंकिता मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस समन्वयक डॉ. साधना रावत ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. ट्विंकल केसरी, डॉ. पूनम शुक्ला सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने सहयोग दिया। निर्णायक मंडल में डॉ. तबस्सुम बानो और डॉ. रीना कुमारी शामिल रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षिकाओं में प्रो. पुष्पा द्विवेदी, प्रो. संगीता सिन्हा, डॉ. चिंटू, डॉ.लक्ष्मी, डॉ. शैलजा, डॉ. पूर्ति महौर और अन्य शामिल रहीं।
महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन
सावन में मेहंदी प्रतियोगिता, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच आरा। सावन माह के अवसर पर महिलाओं की कला एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नि:शुल्क मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुन्नी कुमारी ने प्रथम, गुलाबशा परवीन ने द्वितीय तथा सुरूचि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में नीतू सिंह, ममता दीप एवं संध्या भगत शामिल रहीं। प्रतिभागियों की कला, डिजाइन, रचनात्मकता और प्रस्तुति के आधार पर निष्पक्ष निर्णय लिया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आयोजन में प्रियांशी कुमारी, नीलम गुप्ता, नीलम केशरी, ऋतिक कुमार, आकाश कुमार, हर्ष एवं महेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन विकास कुमार एवं संध्या भगत के मार्गदर्शन में हुआ।


